Get App

बाजार में लगातार चौथे दिन बिकवाली, फिर भी इन 4 स्टॉक्स में दिग्गजों ने दी ट्रेडिंग की सलाह, होगी तगड़ी कमाई

IndusInd Bank के स्टॉक में प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च की एक्सपायरी वाली 1460 के स्ट्राइक वाली कॉल 21 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 35 से 40 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 15 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 20, 2024 पर 12:41 PM
बाजार में लगातार चौथे दिन बिकवाली, फिर भी इन 4 स्टॉक्स में दिग्गजों ने दी ट्रेडिंग की सलाह, होगी तगड़ी कमाई
Varun Beverages पर सिद्धार्थ खेमका ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 1407 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

मिडकैप-स्मॉल कैप का दर्द बरकरार दिखाई दिया। आज लगातार चौथे सेशन में बिकवाली देखने को मिली। दोनों इंडेक्स 1 परसेंट के करीब लुढ़क गये। सेंसेक्स-निफ्टी में भी ऊंचाई से दबाव नजर आया। अब बाजार की नजर आज आने वाली फेड पॉलिसी पर बनी हुई है। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में प्रशांत सावंत ने इंडसइंड बैंक पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा मानस जायसवाल ने चार्ट के चमत्कार के लिए टाटा कम्यूनिकेशंस पर दांव लगाया। जबकि सिद्धार्थ खेमका ने वरुण बेवरेजेज पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः IndusInd Bank

प्रशांत सावंत ने IndusInd Bank के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च की एक्सपायरी वाली 1460 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 21 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 35 से 40 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 15 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Hindustan Aeronautics Future

सच्चितानंद उत्तेकर ने Hindustan Aeronautics पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Hindustan Aeronautics में 3008 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें फ्यूचर में 2830 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 3074 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें