बाजार में आज कमजोरी देखने को मिल रही है। ऐसे में निफ्टी और बैंक निफ्टी में आज कहां और कैसे हो सकती है कमाई इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 22413-22466 पर और बड़ा रजिस्टेंस 22495-22554/22596 पर दिख रहा है। इसके लिए पहला बेस 22232(50DEMA)-22167 पर और बड़ा बेस 22110-22075 पर है। पहला बेस टूट गया है और शॉर्ट का 22241(50DEMA) टारगेट हासिल हो गया है। IT/FMCG को छोड़कर सभी सेक्टर कमजोर दिख रहे हैं। निफ्टी IT अब 10 DEMA के ऊपर आ गया है। FIIs की ओर से फिर भारी बिकवाली देखने को मिली है। इंडेक्स में नेट शॉर्ट बढ़कर 64718 कॉन्ट्रैक्ट हो गया है।
22400-22500 पर वीकली कॉल राइटर्स देखने को मिले हैं। 22500-22600 पर मंथली कॉल राइटर्स हैं। 22000 पर ही मंथली/वीकली पुट राइटर्स हैं। 22413-22466 के नीचे रहने तक उछाल में बिकवाली की रणनीति कारगर रहेगी।
वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी 22232 के नीचे फिसला तो 22167-22110 का स्तर संभव है। 22110-22075 और कल के निचले स्तर पर शॉर्ट ट्रेड की समीक्षा करें। 22213-22466 के ऊपर निकलने पर थोड़ी शॉर्ट कवरिंग संभव है। शॉर्ट कवरिंग में 22495-22554 संभव है। अच्छे ग्लोबल सेटअप के बीच हमारे बाजारों में कल कमजोरी रही। इंट्राडे के लिए ही शॉर्ट ट्रेड का इरादा रखें।
निफ्टी बैंक पर अपनी रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 48522-48668 पर और बड़ा रजिस्टेंस 48855-49061 पर है। इसका पहला बेस 48086-47920 पर और बड़ा बेस 47671-47503 है। 10 DEMA, ऑप्शन बेस तोड़ने के बाद दूसरे बेस तक का स्विंग मिला है। 48500 और फिर 49000 जोन में सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग देखने को मिली है। कल 20 DEMA पर बंद हुआ। अगला लॉजिकल सपोर्ट जोन 47700 (50 DEMA) है। जबतक 48500 दोबारा हासिल नहीं होता तबतक बिकवाली/हर रैली में बिकवाली करें। शुरुआती सपोर्ट के लिए पहला बेस अहम है। इसके नीचे 50 DEMA (दूसरा बेस) दिख सकता है। शॉर्ट कवरिंग के लिए पहला रजिस्टेंस पार करना जरूरी (कॉल राइटर्स, 10 DEMA) है। 48668 पार हुआ तो 48855-49061 भी मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।