Senco Gold का शेयर दो दिन में 29% लुढ़का, इंट्राडे में गया IPO प्राइस से भी नीचे

Senco Gold Share Price: शेयर के लिए लोअर सर्किट अब 286.10 रुपये और अपर सर्किट 429.10 रुपये पर है। सर्किट लिमिट 20 प्रतिशत है। सेनको गोल्ड में दिसंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 64.11 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है

अपडेटेड Feb 17, 2025 पर 4:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Senco Gold के शेयर BSE, NSE पर 14 जुलाई 2023 को लिस्ट हुए थे।

Senco Gold Stock Price: ज्वैलरी सेक्टर की कंपनी सेनको गोल्ड के शेयरों में 17 फरवरी को लगातार दूसरे कारोबारी सेशन में बड़ी गिरावट आई। बीएसई पर कीमत पिछले बंद भाव से 15 प्रतिशत तक लुढ़ककर 304.50 रुपये के लो तक चली गई। कारोबार खत्म होने पर शेयर 9 प्रतिशत गिरावट के साथ 324.85 रुपये पर सेटल हुआ। इससे पहले शुक्रवार, 14 फरवरी को सेनको गोल्ड का शेयर 20% टूटा था और 357.60 रुपये पर लोअर सर्किट लगा था। शेयर में भारी गिरावट की प्रमुख वजह अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही के वित्तीय नतीजे हैं।

कंपनी का शुद्ध मुनाफा साल-दर-साल आधार पर 69.4 प्रतिशत गिरकर 33.4 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले यह 109.3 करोड़ रुपये था। EBITDA साल-दर-साल आधार पर 56 प्रतिशत गिरकर 79.96 करोड़ रुपये पर आ गया, जो दिसंबर 2023 तिमाही में 181.1 करोड़ रुपये था। हालांकि ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 27.3 प्रतिशत बढ़कर 2,102.5 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 1,652.2 करोड़ रुपये था।

2 सप्ताह में 40 प्रतिशत टूटा Senco Gold


Senco Gold के शेयर BSE, NSE पर 14 जुलाई 2023 को लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग डे पर बीएसई पर क्लोजिंग प्राइस 202.48 रुपये था। कंपनी का IPO 77.25 गुना भरा था। ​तगड़ी बिकवाली के चलते सेनको गोल्ड का मार्केट कैप 5,300 करोड़ रुपये रह गया है। बीएसई पर शेयर पिछले 2 सप्ताह में 30 प्रतिशत नीचे आ चुका है।

शेयर के लिए लोअर सर्किट अब 286.10 रुपये और अपर सर्किट 429.10 रुपये पर है। सर्किट लिमिट 20 प्रतिशत है। सेनको गोल्ड में दिसंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 64.11 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है।

Zen Technologies का शेयर धड़ाम! Q3 नतीजों के बाद 20% लुढ़का, लगा लोअर सर्किट

FY25 में 18-20% की रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद

वित्त वर्ष 2024-25 में सेनको गोल्ड को 7% के EBITDA मार्जिन के साथ 18-20% की रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2026 के लिए EBITDA मार्जिन गाइडेंस 7-8% है। कंपनी के अनुसार, स्टडेड ज्वैलरी की तीसरी तिमाही में कमजोर मांग देखी गई, लेकिन चौथी तिमाही यानि जनवरी-मार्च में इसमें सुधार के संकेत दिख रहे हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।