Zen Technologies का शेयर धड़ाम! Q3 नतीजों के बाद 20% लुढ़का, लगा लोअर सर्किट

Zen Technologies Share Price: जेन टेक्नोलोजिज का EBITDA मार्जिन दिसंबर 2024 तिमाही में 35.90 प्रतिशत रहा, जो सितंबर 2024 तिमाही में 35.12 प्रतिशत और दिसंबर 2023 तिमाही में 47.34 प्रतिशत था। दिसंबर 2024 तिमाही के आखिर तक कंपनी की ऑर्डर बुक 816.91 करोड़ रुपये थी

अपडेटेड Feb 17, 2025 पर 11:01 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Zen Technologies का कुल स्टैंडअलोन रेवेन्यू सालाना आधार पर लगभग 60 प्रतिशत बढ़कर 163.48 करोड़ रुपये रहा।

Zen Technologies Stock Price: एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की कंपनी जेन टेक्नोलोजिज के शेयर के लिए 17 फरवरी का दिन बेहद खराब रहा। बीएसई पर शेयर में 20 प्रतिशत की गिरावट आई और 1079.35 रुपये पर लोअर सर्किट लग गया। कंपनी का मार्केट कैप गिरकर 9700 करोड़ रुपये पर आ गया है। भारी बिकवाली की वजह कंपनी के अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही नतीजे हैं। तिमाही के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा 38.62 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले के मुनाफे 31.67 करोड़ रुपये से लगभग 22 प्रतिशत ज्यादा है। हालांकि जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही के मुकाबले मुनाफा लगभग 41 प्रतिशत घट गया।

दिसंबर 2024 तिमाही में जेन टेक्नोलोजिज का कुल स्टैंडअलोन रेवेन्यू सालाना आधार पर लगभग 60 प्रतिशत बढ़कर 163.48 करोड़ रुपये रहा। वहीं तिमाही आधार पर यह 34.6 प्रतिशत कम था। EBITDA एक साल पहले से 21 प्रतिशत बढ़कर और सितंबर तिमाही से 33 प्रतिशत घटकर 58.69 करोड़ रुपये पर आ गया।

EBITDA मार्जिन दिसंबर 2024 तिमाही में 35.90 प्रतिशत रहा, जो सितंबर 2024 तिमाही में 35.12 प्रतिशत और दिसंबर 2023 तिमाही में 47.34 प्रतिशत था। दिसंबर 2024 तिमाही के आखिर तक कंपनी की ऑर्डर बुक 816.91 करोड़ रुपये थी।


एक सप्ताह में Zen Technologies 30 प्रतिशत लुढ़का

बीएसई के डेटा के मुताबिक, जेन टेक्नोलोजिज का शेयर केवल एक सप्ताह में 30 प्रतिशत से ज्यादा नीचे आया है। 1 महीने के अंदर यह 50 प्रतिशत सस्ता हो चुका है। कंपनी में दिसंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 49.05 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

इन कंपनियों में खरीदी हिस्सेदारी

जेन टेक्नोलोजिज ने शेयर बाजारों को यह भी बताया है कि उसने दो कंपनियों वेक्टर टे​क्नीक्स प्राइवेट लिमिटेड और भैरव रोबोटिक्स प्राइवेट लिमिटेड में स्ट्रैटेजिक इनवेस्टमेंट किया है। जेन की अब वेक्टर टे​क्नीक्स में 51 प्रतिशत और भैरव रोबोटिक्स में 45.33 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसके अलावा जेन टेक्नोलोजिज ने अप्लाइड रिसर्च इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड (ARIPL) और ARI लैब्स प्राइवेट लिमिटेड (ALPL) में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है। यह एक्वीजीशन 130 करोड़ रुपये में हुआ है।

Mahindra & Mahindra के शेयर में जोरदार बिकवाली, आगे 25% तक तेजी आने की उम्मीद

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।