बाजार में जोश कायम है। आज बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए हैं। सेंसेक्स पहली बार 40 हजार के पार तो निफ्टी भी पहली बार 12 हजार के पार बंद हुआ है। मिडकैप भी हरे निशान के साथ 18 हजार 132 के पार बंद हुआ और बैंक निफ्टी में भी बढ़त रही। बैंक निफ्टी करीब 1 फीसदी चढ़कर 31600 के पार बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों तो निफ्टी के 50 में से 44 शेयरों में खरीदारी रही। वहीं तेल और गैस इंडेक्स 15 महीने की ऊंचाई पर बंद हुए। बात करें सेक्टर की तो ऑटो, आईटी और मेटल शेयरों मे शानदार तेजी दिखाई दी। इधर बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली।
