सेंसेक्स और निफ्टी फिर से नई ऊंचाई पर, ये 4 स्टॉक्स खरीदने पर मिलेगा मोटा मुनाफा

AB Fashion & Retail पर मानस जायसवाल ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें दिसंबर की एक्सपायरी वाली 235 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 8 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 12 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 4.90 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Dec 15, 2023 पर 11:09 AM
Story continues below Advertisement
KEC International पर गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 619 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बुल्स रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहे हैं। निफ्टी, सेंसेक्स और मिडकैप इंडेक्स नए शिखर पर पहुंचते हुए दिखे। निफ्टी 21 हजार 350 के ऊपर निकला। सेंसेक्स भी पहली बार 71 हजार के पार पहुंचा। मिडकैप में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में मानस जायसवाल ने एबी फैशन एंड रिटेल पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश सातपुते ने ग्रैन्यूल्स इंडिया पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा आशीष बहेती ने चार्ट के चमत्कार के लिए टाटा स्टील पर दांव लगाया। जबकि गौरांग शाह ने केईसी इंटरनेशनल पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः AB Fashion & Retail

    मानस जायसवाल ने AB Fashion & Retail के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें दिसंबर की एक्सपायरी वाली 235 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 8 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 12 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 4.90 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Granules India Future


    राजेश सातपुते ने Granules India पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Granules India में 397 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 410 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 388 रुपये पर लगाएं।

    Stocks on Broker's Radar: भारती एयरटेल, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, अम्बर एंटरप्राइजेज पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Tata Steel

    आशीष बहेती ने Tata Steel पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Tata Steel में 134 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 136 से 138 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 132 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः KEC International

    गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से KEC International का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि KEC International के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 619 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 750 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।