Stocks on Broker's Radar: भारती एयरटेल (BHARTI AIRTEL), डिक्सन टेक्नोलॉजीज (DIXON TECHNOLOGIES), अंबर एंटरप्राइजेज (AMBER ENTERPRISE) के शेयर आज ब्रोकरेज हाउसेज के रडार पर आ गये हैं। भारती एयरटेल पर मॉर्गन स्टैनली ने इक्वल वेट रेटिंग दी है। डिक्सन टेक्नोलॉजीज पर यूबीएन खरीदारी की रेटिंग दी है। वहीं अंबर एंटरप्राइज पर यूबीएस ने बुलिश नजरिया अपनाया है। सीएनबीसी-आवाज़ निवेशकों के लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं। जिससे उनको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और मुनाफा हो सके। इसके साथ ही इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है ये भी बताते हैं। जानते हैं किसने किस स्टॉक पर कितना दिया टारगेट प्राइस
मॉर्गन स्टैनली ने भारती एयरटेल पर रेटिंग घटा दी है। ब्रोकरेज ने इसकी रेटिंग घटाकर इक्वल वेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1015 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि मजबूत ट्रेलिंग परफॉर्मेंस के बाद इसका वैल्यूएशन फुल है। अभी तक कोई संकेत नहीं मिला है कि बुल केस प्लेआउट हो सकता है। कुल मिलाकर इस कीमत पर इसमें संतुलित रिस्क रिवार्ड दिख रहा है। स्टॉक को 800 रुपये के भाव के नीचे एक्युमुलेट करना चाहिए।
UBS ON DIXON TECHNOLOGIES
यूबीएन ने डिक्सन टेक्नोलॉजीज पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 7,700 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि मोबाइल और आईटी हार्डवेयर में बड़े अवसर के साथ काफी विविधता है। कंपनी इसमें 63 के मल्टीपल पर ट्रेड कर रही है। वित्त वर्ष 24-26 में मजबूत 41% आय CAGR द्वारा हायर वैल्यूएशन उचित लग रहा है। इसमें एक्जीक्यूशन ही प्रमुख जोखिम है।
यूबीएस ने अंबर एंटरप्राइज पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 4,075 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनको लगता है कि आगे कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेगमेंट में अच्छी डिमांड आने की उम्मीद है। कंपनी के प्रोडक्ट्स की अच्छी डिमांड की उम्मीद है क्योंकि बढ़ती हीटवेव से एसी की डिमांड को सपोर्ट मिलेगा। निर्यात, इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबिलिटी प्रोडक्ट्स में संभावित वृद्धि के कारण अच्छी डिमांड की उम्मीद है। मुख्य जोखिमों में कमोडिटी की कीमतों में अस्थिरता और दूसरी कंपनियों से प्रतिस्पर्धा शामिल है। हालांकि मजबूत उपभोक्ता डिमांड, हायर एक्सपोर्ट और वर्टिकल इंटीग्रेशन प्रमुख ड्राइवर्स हैं।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)