Get App

Sensex at 60,000: ऐसे 10 इक्विटी फंड्स जिन्होंने मार्च 2020 से दिया 350% तक रिटर्न

मार्च 2020 के निचले स्तर से बीएसई सेंसेक्स 134 प्रतिशत चढ़ा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 26, 2021 पर 4:16 PM
Sensex at 60,000: ऐसे 10 इक्विटी फंड्स जिन्होंने मार्च 2020 से दिया 350% तक रिटर्न

कई नकारात्मक कारकों के बावजूद मार्केट के सेंटीमेंट्स में सुधार के चलते बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को पहली बार 60,000 से ऊपर चढ़ गया। पिछले 18 महीनों में यानी कि मार्च 2020 के निचले स्तर से यह भारतीय इक्विटी निवेशकों के लिए एक उल्लेखनीय सफर रहा है क्योंकि बीएसई सेंसेक्स मार्च 2020 में 25,981 के निचले स्तर से बढ़कर 60,000 हो गया मतलब इसमें 134 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई।

इक्विटी म्युचुअल फंडों ने भी इस तेजी में हिस्सा लिया और निवेशकों को अच्छा फायदा दिया। यहां ऐसे टॉप 10 इक्विटी फंड बताये गये हैं जिन्होंने पिछले 18 महीनों (मार्च 2020 के निचले स्तर से) में 200- 350 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। ये ऐसे फंड्स हैं जिसमें कम से कम 100 करोड़ के कॉर्पस और न्यूनतम तीन साल के एनएवी ट्रैक रिकॉर्ड वाली स्कीम है।

1 Quant Small cap

क्वांट स्मॉल कैप इस लिस्ट में टॉप पर है। जिन शेयरों ने फंड के शानदार प्रदर्शन का नेतृत्व किया, उनमें Stylam Industries (पिछले एक साल में 325 प्रतिशत रिटर्न) शामिल हैं।

2 ICICI Pru Tech

आईसीआईसीआई प्रू टेक्नोलॉजी फंड का प्रबंधन एमएफ उद्योग में प्रसिद्ध फंड मैनेजरों में से एक शंकरन नरेन द्वारा किया जाता है। इस फंड ने मार्च 2020 के निचले स्तर से 304 प्रतिशत का रिटर्न दर्ज किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें