पिछले कारोबारी हफ्ते की कमजोर शुरुआत के बाद यूएस फेड की बैठक के परिणाम के बाद सहायक वैश्विक संकेतों के कारण बाजार में तेजी आई। चीन के Evergrande संकट के बावजूद रियल्टी शेयरों में खरीदारी से भी पॉजिटिव रुझानों को बल मिला। इसके अलावा DIIs के मजबूत निवेश और गिरते कोविड -19 मामलों ने सेंसेक्स को पहली बार 60,000 से ऊपर बंद करने में मदद की।
