Sensex फ्लैट, 24584 पर बंद Nifty, ₹59 हजार करोड़ घटी निवेशकों की दौलत, इन शेयरों ने संभाल लिया मार्केट ढहने से

Sensex-Nifty closes flat: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी एक सीमित रेंज में ऊपर-नीचे होते रहे और दिन के आखिरी में फ्लैट बंद हुए। सरकारी बैंकों के शेयरों की गिरावट ने मार्केट को नीचे लाने की काफी कोशिश की लेकिन दो सेक्टर्स की रौनक ने मार्केट को ढहने से बचा लिया। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Aug 10, 2026 पर 4:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Sensex-Nifty closes flat: घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी आज ग्रीन जोन में लगभग फ्लैट बंद हुए हैं

Sensex-Nifty closes flat: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने के लिए अमेरिका के सामने कई बड़ी मांगें रखी जिससे मार्केट पर दबाव बना तो दूसरी तरफ अमेरिका में जुलाई की उम्मीद से कमजोर जॉब रिपोर्ट के बाद सितंबर में ब्याज बढ़ने की आशंका कम होने से मार्केट को सपोर्ट मिला। इस रस्साकसी में आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी उठा-पटक के साथ ग्रीन जोन में फ्लैट बंद हुए। ब्रोडर लेवल पर मार्केट में मिला-जुला रुझान रहा, एक तरफ निफ्टी मिडकैप 100 में आधे फीसदी से अधिक की बढ़त रही तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 दूसरी तरफ 0.27% की गिरावट के साथ बंद हुआ।

सेक्टरवाइज आज सरकारी बैंकों के सेक्टर ने मार्केट पर दबाव बनाने की काफी कोशिश की और इसका निफ्टी इंडेक्स डेढ़ फीसदी से अधिक कमजोर हुआ। वहीं प्राइवेट बैंक और मेटल कंपनियों के शेयरों ने मार्केट को ऊपर लाने की काफी कोशिश की। निफ्टी मेटल आज 1% से अधिक मजबूत हुआ तो निफ्टी प्राइवेट बैंक में आधे फीसदी से अधिक की बढ़त रही। इस मिले-जुले माहौल में आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹59 हजार करोड़ से अधिक घट गया।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज सेंसेक्स (Sensex) 43.27 प्वाइंट्स यानी 0.06% की हल्की बढ़त के साथ 78,542.44 और निफ्टी 13.15 प्वाइंट्स यानी 0.05% की मामूली तेजी के साथ 24,583.80 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 177.81 प्वाइंट्स उछलकर 78,676.98 तक जाने के बाद 378.06 प्वाइंट्स टूटकर 78,298.92 और निफ्टी भी 50.30 प्वाइंट्स चढ़कर 24,620.95 तक पहुंचने के बाद 109.85 प्वाइंट्स फिसलकर 24,511.10 तक आ गया।


डूबे निवेशकों के ₹59 हजार करोड़

एक कारोबारी दिन पहले यानी 07 अगस्त 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,94,81,821.63 करोड़ था। आज यानी 10 अगस्त 2026 को यह घटकर ₹4,94,22,408.81 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹59,412.82 करोड़ की गिरावट आई है।

Sensex के 19 स्टॉक्स ग्रीन

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 19 ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। दिन के आखिरी में आज टाइटन, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व सबसे अधिक बढ़त के साथ बंद हुआ है। वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट आज एसबीआई, जोमैटो की एटर्नल और एनटीपीसी में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 12

239 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4645 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2225 शेयर आज मजबूत हुए तो 2226 में गिरावट रही जबकि 194 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 239 शेयर एक साल के हाई और 92 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 15 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 13 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

मार्केट में आज की लाइव हलचलों के लिए यहां क्लिक करें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।