Sensex में 700 अंकों की गिरावट, Nifty आया 23150 के नीचे, चौतरफा बिकवाली में ₹6 लाख करोड़ स्वाहा

Sensex-Nifty Closes Red: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) करीब 1% की गिरावट के साथ बंद हुए। सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स आज लाल बंद हुए लेकिन कुछ ने मार्केट पर अधिक दबाव बनाया। बिकवाली की इस चौतरफा आंधी में ओवरऑल आज निवेशकों की दौलत ₹6 लाख करोड़ से अधिक घट गई। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Jun 08, 2026 पर 4:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Sensex-Nifty closes red: सेंसेक्स और निफ्टी आज करीब 1% की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

Sensex-Nifty closes red: पश्चिमी एशिया में एक बार फिर युद्ध की लपटें बढ़ी तो इसमें दुनिया भर के स्टॉक मार्केट झुलस पड़े। कच्चे तेल की उबाल में भारतीय मार्केट में इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम हो गए और ये करीब 1% टूट गए। ब्रोडर लेवल पर भी आज मार्केट में दबाव दिखा और स्मॉलकैप स्पेस में तो बिकवाली की आंधी अधिक तेज चली। निफ्टी मिडकैप 100 डेढ़ फीसदी से अधिक कमजोर हुआ तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 भी 2% से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ। सेक्टरवाइज सभी सेक्टर्स के निफ्टी इंडेक्स लाल बंद हुए। निफ्टी रियल्टी आज करीब 3% कमजोर हुआ तो निफ्टी मेटल ढाई फीसदी से अधिक और निफ्टी ऑटो 2% कमजोर हुआ। पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक के निफ्टी इंडेक्स में आधे-आधे फीसदी से अधिक की गिरावट रही।

बिकवाली के इस माहौल में ओवरऑल आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹6 लाख करोड़ से अधिक घट गया यानी निवेशकों की दौलत ₹6 लाख करोड़ से अधिक कम हो गई। आज सेंसेक्स (Sensex) 719.08 प्वाइंट्स यानी 0.97% की गिरावट के साथ 73,524.26 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 243.70 प्वाइंट्स यानी 1.04% की फिसलन के साथ 23,123.00 पर बंद हुआ है। वहीं इंट्रा-डे में सेंसेक्स 924.40 प्वाइंट्स गिरकर 73,318.94 और निफ्टी 296.55 प्वाइंट्स फिसलकर 23,070.15 तक आ गया था।

निवेशकों की दौलत में ₹6 लाख करोड़ की गिरावट


एक कारोबारी दिन पहले यानी 05 जून 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,61,09,686.37 करोड़ था। आज यानी 05 जून 2026 को यह घटकर ₹4,55,09,344.72 करोड़ रह गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹6,00,341.65 करोड़ घट गई है।

Sensex के 7 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज सिर्फ 7 ही ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सेंसेक्स पर आज सबसे अधिक तेजी पावरग्रिड, टेक महिंद्रा और बीईएल में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सबसे अधिक गिरावट जोमैटो की एटर्नल, इंडिगो और एमएंडएम में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 1

145 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4537 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1249 शेयर मजबूत हुए तो 3117 में गिरावट रही जबकि 171 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 145 शेयर एक साल के हाई और 111 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 10 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 10 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse

मार्केट में आज की लाइव हलचलों के लिए यहां क्लिक करें

मिसाइल हमलों के बीच ईरान का बड़ा धमाका! होर्मुज खोलने के लिए रख दी ये शर्त, इनकार पर आ सकता है आर्थिक बवंडर

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।