Get App

IT Sector के दबाव में Sensex लाल बंद, RBI के ऐलान के बाद निवेशकों की दौलत में मामूली इजाफा

Sensex-Nifty Closes Red: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) शुरुआती बढ़त गंवाते हुए रेड जोन में बंद हुए। मार्केट पर आज RBI के ऐलानों का खास असर नहीं दिखा। दो सेक्टर ने मार्केट पर काफी तगड़ा दबाव बनाया जिससे यह संभल नहीं पाया। मिले-जुले माहौल में ओवरऑल आज निवेशकों की दौलत महज ₹17 हजार करोड़ के करीब ही बढ़ी है। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 05, 2026 पर 4:13 PM
IT Sector के दबाव में Sensex लाल बंद, RBI के ऐलान के बाद निवेशकों की दौलत में मामूली इजाफा
Sensex-Nifty closes red: सेंसेक्स और निफ्टी आज रेड जोन में बंद हुए हैं।

Sensex-Nifty closes red: केंद्रीय बैंक RBI ने लगातार तीसरी बार मौद्रिक नीतियों के कमेटी (MPC) की बैठक में रेपो रेट (Repo Rate) को स्थिर रखने का फैसला किया। चूंकि बाजार को पहले से ही इसकी उम्मीद थी तो इसका कोई पॉजिटिव असर मार्केट पर नहीं दिखा तो दूसरी तरफ जीडीपी ग्रोथ के अनुमान में कटौती और महंगाई की तेज रफ्तार के अनुमान ने मार्केट पर दबाव बनाया। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 तो शुरुआती बढ़त गंवाते हुए लाल हो गए। ब्रोडर लेवल पर भी दबाव दिखा लेकिन स्मॉलकैप स्पेस में थोड़ी रौनक लौट आई। निफ्टी मिडकैप 100 करीब आधे फीसदी की बढ़त गंवाते हुए करीब आधे फीसदी की गिरावट में आ गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 भी आधे फीसदी की शुरुआती बढ़त गंवाते हुए पहले तो करीब आधे फीसदी फिसल गया लेकिन फिर रिकवर होकर यह फ्लैट ग्रीन बंद हुआ।

सेक्टरवाइज पीएसयू बैंक और रियल्टी ने सेक्टर ने मार्केट को संभालने की कोशिश की और इनके निफ्टी इंडेक्स करीब आधे फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। मेटल और आईटी सेक्टर ने मार्केट को नीचे खींच लिया। निफ्टी मेटल में डेढ़ फीसदी से अधिक की गिरावट रही तो निफ्टी आईटी में भी 1% से अधिक की फिसलन रही। ओवरऑल इस मिले-जुले माहौल में आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज महज ₹14 हजार करोड़ रुपये बढ़ा है यानी निवेशकों की दौलत में महज ₹14 हजार करोड़ का इजाफा हुआ।

घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स (Sensex) 116.67 प्वाइंट्स यानी 0.16% की गिरावट के साथ 74,243.34 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 49.85 प्वाइंट्स यानी 0.21% की फिसलन के साथ 23,366.70 पर बंद हुआ है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 357.56 प्वाइंट्स उछलकर 74,717.57 तक पहुंचा था जिससे यह 728.82 प्वाइंट्स टूटकर 73,988.75 तक आ गया था तो दूसरी तरफ निफ्टी 133.90 प्वाइंट्स उछलकर 23,516.35 तक पहुंचा था जिससे यह 233.70 प्वाइंट्स फिसलकर 23,282.65 तक आ गया था।

निवेशकों की दौलत में ₹14 हजार करोड़ का इजाफा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें