तेज रिकवरी के बावजूद Sensex 188 प्वाइंट्स कमजोर, Nifty 24436 पर बंद, निवेशकों के ₹1.60 लाख करोड़ स्वाहा

Sensex-Nifty closes red: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी रेड जोन में बंद हुए हैं। सरकारी बैंकों ने मार्केट को संभालने की काफी कोशिश की लेकिन कुछ सेक्टर्स में बिकवाली की ऐसी आंधी चली कि निवेशकों की दौलत डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गई। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Aug 12, 2026 पर 4:17 PM
Sensex-Nifty closes red: घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी आज लगातार दूसरे दिन लाल बंद हुए हैं।

Sensex-Nifty closes red: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव गहराने पर कच्चा तेल में उबाल बढ़ा तो इसकी आंच में स्टॉक मार्केट झुलस गया। साथ ही टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे ने इस पर दबाव और बढ़ाया। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 650 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी भी टूटकर 24250 के करीब आ गया था लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी से इन्होंने काफी हद तक गिरावट से रिकवरी कर ली। ब्रोडर लेवल पर निफ्टी मिडकैप 100 ने पूरी रिकवरी कर ली और 0.28% की बढ़त के साथ बंद हुआ लेकिन निफ्टी स्मॉलकैप 100 कमजोर बना रहा और इसमें 0.18% की गिरावट आई।

सेक्टरवाइज सरकारी बैंकों ने आज मार्केट को संभालने की काफी कोशिश की और इसका निफ्टी इंडेक्स 2% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ तो निफ्टी प्राइवेट बैंक भी रेड से ग्रीन जोन में आकर बंद हुआ। हालांकि आईटी, एफएमसीजी और आईटी सेक्टर के दबाव ने इसे संभलने नहीं दिया। निफ्टी आईटी आज डेढ़ फीसदी से अधिक, निफ्टी एफएमसीजी आधे फीसदी से अधिक तो निफ्टी ऑटो 0.32% कमजोर हुआ। ओवरऑल इस माहौल में आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गया।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज सेंसेक्स (Sensex) 187.90 प्वाइंट्स यानी 0.24% की गिरावट के साथ 77,966.35 और निफ्टी 35.75 प्वाइंट्स यानी 0.15% की फिसलन के साथ 24,435.95 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स आज 656.32 प्वाइंट्स टूटकर 77,497.93 और निफ्टी 205.75 प्वाइंट्स गिरकर 24,265.95 तक आ गया था।


निवेशकों के ₹1.60 लाख करोड़ स्वाहा

एक कारोबारी दिन पहले यानी 11 अगस्त 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,93,81,760.58 करोड़ था। आज यानी 12 अगस्त 2026 को यह घटकर ₹4,92,20,172.75 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹161,587.83 करोड़ की गिरावट आई है।

Sensex के सिर्फ 9 स्टॉक्स ग्रीन

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज सिर्फ 9 ही ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। दिन के आखिरी में आज एसबीआई, भारती एयरेटल और अल्ट्राटेक सीमेंट में सबसे अधिक बढ़त रही तो दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट टीसीएस, एमएंडएम और टाटा स्टील में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 1a1

172 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4525 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1867 शेयर आज मजबूत हुए तो 2462 में गिरावट रही जबकि 196 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 172 शेयर एक साल के हाई और 134 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 8 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 42 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 132a

चार वजहों से आज  रहा मार्केट में हाहाकार

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।