Indigo-NTPC के दम पर Sensex ग्रीन, लेकिन घटी निवेशकों की दौलत, Nifty 24396 पर बंद

सेंसेक्स (Sensex) की वीकली एक्सपायरी के दिन आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स ग्रीन जोन में और निफ्टी (Nifty) लगातार तीसरे कारोबारी दिन रेड जोन में बंद हुआ। शुरुआती गिरावट से रिकवरी करते हुए सेंसेक्स आखिरकार ग्रीन हो गया। हालांकि निवेशकों की दौलत में गिरावट आई है। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Aug 13, 2026 पर 4:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सेंसेक्स (Sensex) आज ग्रीन बंद हुआ तो निफ्टी (Nifty) आज लगातार तीसरे दिन कमजोर हुआ।

सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी को आज मार्केट में मिला-जुला माहौल दिखा। शुरुआती कारोबार में तो अधिकतर एशियाई बाजारों से मजबूत संकेतों के बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी फिसल गए। हालांकि निचले स्तर पर खरीदारी से इन्होंने संभलने की कोशिश की और सेंसेक्स आखिरकार ग्रीन हो गया। वहीं ब्रोडर लेवल पर बात करें तो मिडकैप स्पेस ने भी अच्छी रिकवरी की और निफ्टी मिडकैप 100 ग्रीन जोन में बंद हुआ तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 की रौनक बनी रही।

सेक्टरवाइज मेटल और बैंकिंग शेयरों ने आज मार्केट पर काफी दबाव बनाया। निफ्टी मेटल में 1% से अधिक गिरावट रही तो निफ्टी प्राइवेट बैंक में आधे फीसदी से अधिक और निफ्टी पीएसयू बैंक में आधे फीसदी से थोड़ी कम कमजोरी रही। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी एफएमसीजी आधे फीसदी से अधिक तो निफ्टी आईटी में आधे फीसदी से हल्की ही कम बढ़त रही। निफ्टी रियल्टी करीब 1% मजबूत हुआ। इस मिले-जुले माहौल में आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गया यानी कि निवेशकों की दौलत में ₹78 हजार करोड़ की गिरावट आई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज सेंसेक्स (Sensex) 113.61 प्वाइंट्स यानी 0.15% की बढ़त के साथ 78.079.96 और निफ्टी 40.10 प्वाइंट्स यानी 0.16% की फिसलन के साथ 24,395.85 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स आज 300.46 प्वाइंट्स टूटकर 77,665.89 और निफ्टी 124.55 प्वाइंट्स गिरकर 24,311.40 तक आ गया था। निचले स्तर से रिकवर होकर सेंसेक्स 78,119.39 और निफ्टी 24,431.60 तक पहुंचा था।


डूबे निवेशकों के ₹78 हजार करोड़

एक कारोबारी दिन पहले यानी 12 अगस्त 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,92,85,870.75 करोड़ था। आज यानी 13 अगस्त 2026 को यह घटकर ₹4,92,83,543.53 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹78,905.5 करोड़ की गिरावट आई है।

Sensex के 19 स्टॉक्स ग्रीन

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 19 ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। दिन के आखिरी में आज इंडिगो, एनटीपीसी और बीईएल में सबसे अधिक बढ़त रही तो दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट आईसीआईसीआई बैंक और टाइटन में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 1h

167 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4545 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2192 शेयर आज मजबूत हुए तो 2127 में गिरावट रही जबकि 226 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 167 शेयर एक साल के हाई और 95 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 10 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 44 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 1g

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचलें यहां पढ़ें

Retail Inflation : लगातार चौथे महीने महंगाई बढ़ी, रिटेल इंफ्लेशन जुलाई में 4.45% हुई; RBI के लिए बढ़ेगी मुश्किल

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।