Share Market Rally: रिलायंस (Reliance) के शेयरों में छह साल की सबसे बड़ी तेजी और कच्चे तेल में नरमी के सपोर्ट पर आज मार्केट ने तेज छलांग लगाई। सेंसेक्स 1233 प्वाइंट्स उछल पड़ा तो 23 सितंबर 2026 के बाद पहली बार निफ्टी 23400 के पार गया और डे-हाई पर बंद हुए। ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट में शानदार रौनक रही और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 1-1% से अधिक की बढ़त रही। इस शानदार रौनक में आज ओवरऑल बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹7 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में ₹7 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ।
सेक्टरवाइज आज सबसे अधिक रौनक मेटल सेक्टर में दिखी। निफ्टी मेटल 3% से अधिक मजबूत हुआ है। वहीं सरकारी बैंकों का निफ्टी इंडेक्स भी 1% से अधिक ऊपर चढ़ गया तो अक्टूबर महीने के मजबूत सेल्स डेटा पर निफ्टी ऑटो भी 1% से अधिक मजबूत हुआ। निफ्टी रियल्टी में भी 1% की तेजी रही। दूसरी तरफ आज निफ्टी आईटी में आधे फीसदी की फिसलन रही तो प्राइवेट बैंक और फार्मा सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स में हल्की गिरावट रही।
अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 2 नवंबर को सेंसेक्स (Sensex) 1233.25 प्वाइंट्स यानी 1.66% की बढ़त के साथ 75692.78 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 387.70 प्वाइंट्स यानी 1.68% के उछाल के साथ 23440.80 के डे-हाई पर बंद हुए हैं।
₹7 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत
एक कारोबारी दिन पहले यानी 30 अक्टूबर 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,75,34,943.01 करोड़ था। आज यानी 2 नवंबर 2026 को यह बढ़कर ₹4,82,74,651.53 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹7,39,708.52 करोड़ का इजाफा हुआ है।
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 23 ग्रीन जोन में बंद हुआ। आज सबसे अधिक बढ़त रिलायंस, टाटा स्टील और अल्ट्राटेक सीमेंट में रही तो दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट इंफोसिस, कोटक बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
103 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 4692 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2817 शेयर आज मजबूत हुए तो 1664 में गिरावट रही जबकि 211 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 103 शेयर एक साल के हाई और 199 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 43 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।