Sensex 274 प्वाइंट्स मजबूत, Nifty 24317 पर बंद, फिर भी निवेशकों ने गंवाए ₹1.63 लाख करोड़

Sensex-Nifty closes green: सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के दिन आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। इसके बावजूद निवेशकों की दौलत में आज डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आई। जानिए कि ऐसा क्यों और चेक करें कि दिन भर मार्केट में कैसा हाल रहा

अपडेटेड Jul 30, 2026 पर 4:12 PM
Sensex-Nifty closes green: सेंसेक्स और निफ्टी आज लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए।

Sensex-Nifty closes green: अमेरिकी फेड की ब्याज दरों के लगातार पांचवी नीतिगत बैठक में ब्याज दरों को स्थिर रखने के फैसले, कच्चे तेल की नरमी और ऑटो स्टॉक्स में तेजी ने मार्केट को सपोर्ट किया। इंट्रा-डे के निचले स्तर से सेंसेक्स आज 550 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा तो निफ्टी 50 भी 24200 के नीचे जाने के बाद रिकवर होकर 24300 के पार पहुंच गया। हालांकि ब्रोडर लेवल पर दबाव बना रहा और स्मॉलकैप स्पेस में अधिक। निफ्टी मिडकैप 100 आज 0.35% कमजोर हुआ तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 में आधे फीसदी से अधिक गिरावट आई।

सेक्टरवाइज आईटी सेक्टर ने आज मार्केट को शुरुआत में संभालने की काफी कोशिश और सिर्फ इसी सेक्टर के इंडेक्स में 1% से अधिक हलचल थी और यह डेढ़ फीसदी से अधिक उछल पड़ा था लेकिन दिन के आखिरी में यह आधे फीसदी से कम बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं ऑटो सेक्टर ने शानदार रिकवरी की और डेढ़ फीसदी से अधिक मजबूत हुआ। दूसरी तरफ रियल्टी सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स 2% से अधिक कमजोर हुआ। मार्केट के मिले-जुले माहौल में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज डेढ़ लाख करोड़ से अधिक कम हो गया यानी निवेशकों की दौलत में डेढ़ लाख करोड़ से अधिक की गिरावट आई है।

इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी को आज सेंसेक्स (Sensex) 273.55 प्वाइंट्स यानी 0.35% की बढ़त के साथ 77,928.15 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 66.95 प्वाइंट्स यानी 0.28% के उछाल के साथ 24,317.15 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 213.69 प्वाइंट्स टूटकर 77,440.91 तक आ गया था जिससे फिर यह 566.18 प्वाइंट्स रिकवर होकर 78,007.09 तक और निफ्टी भी 63.10 प्वाइंट्स टूटकर 24,187.10 तक आ गया था जिससे फिर 155.85 प्वाइंट्स रिकवर होकर यह 24,342.95 तक पहुंचा।


निवेशकों के ₹1.54 हजार करोड़ स्वाहा

एक कारोबारी दिन पहले यानी 29 जुलाई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,84,76,601.67 करोड़ था। आज यानी 30 जुलाई 2026 को यह घटकर ₹4,83,22,238.50 करोड़ रह गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹1,54,363.16 करोड़ की गिरावट आई है।

Sensex के 15 स्टॉक्स ग्रीन

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 15 स्टॉक्स ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज मारुति और एमएंडएम में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सबसे अधिक गिरावट अदाणी पोर्ट्स, इंडिगो और बजाज फिनसर्व में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 1b

120 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4407 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1691 शेयर आज मजबूत हुए तो 2528 में गिरावट रही जबकि 188 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 120 शेयर एक साल के हाई और 79 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 9 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 9 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 1

मार्केट में आज की लाइव हलचलों के लिए यहां क्लिक करें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।