Sensex-Nifty closes green: शुरुआती गिरावट से उबरते हुए घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी ने जबरदस्त वापसी की। दिन के निचले स्तर से सेंसेक्स 540 पॉइंट्स ऊपर चढ़ गया तो निफ्टी भी 24100 के करीब से रिटर्न हुआ और 24300 के पार पहुंच गया। ब्रोडर लेवल पर भी मिडकैप स्पेस में अच्छी रिकवरी लौटी लेकिन स्मॉलकैप स्पेस में दबाव बना रहा। दिन के आखिरी के निफ्टी मिडकैप 100 आधी फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ तो निफ्टी स्मॉलकैप लाल बना रहा।
सेक्टरवाइज मार्केट को सरकारी बैंकों के साथ-साथ आईटी और फार्मा कंपनियों ने ऊपर खींच लिया और इनके निफ्टी इंडेक्स में आधे-आधे फीसदी से अधिक की बढ़त रही। मार्केट के इस माहौल में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹22 हजार करोड़ से अधिक बढ़ गया।
अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 25 अगस्त को अगस्त सीरीज में निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 286.98 प्वाइंट्स यानी 0.37% के उछाल के साथ 77,656.09 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 115.50 प्वाइंट्स यानी 0.48% की मजबूती के साथ 24,334.55 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 248.57 प्वाइंट्स फिसलकर 77,125.91 तक आ गया था जिससे 540.48 प्वाइंट्स रिकवर होकर यह 77,666.39 तक पहुंचा था तो निफ्टी भी 103.60 प्वाइंट्स गिरकर 24,115.45 तक आया जिससे इसने यू-टर्न लिया और 219.10 प्वाइंट्स चढ़कर 24,334.55 तक पहुंच गया।
₹22 हजार करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत
एक कारोबारी दिन पहले यानी 24 अगस्त 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,93,06,530.43 करोड़ था। आज यानी 25 अगस्त 2026 को यह बढ़कर ₹4,93,29,240.41 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹22,709.98 करोड़ का इजाफा हुआ है।
Sensex के 18 स्टॉक्स ग्रीन
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 18 आज ग्रीन रहे। दिन के आखिरी में आज इंडिगो, अदाणी पोर्ट्स और इंफोसिस सबसे अधिक बढ़त के साथ बंद हुए तो दूसरी तरफ जोमैटो की एटर्नल, एचसीएलटेक और पावरग्रिड में सबसे अधिक गिरावट रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
153 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 4525 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2097 शेयर आज मजबूत हुए तो 2229 में गिरावट रही जबकि 199 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 153 शेयर एक साल के हाई और 92 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 9 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 42 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।