Get App

एक्सपायरी पर Sensex ग्रीन, लेकिन घटी निवेशकों की दौलत, Nifty बढ़त के साथ 24636 पर बंद

Sensex-Nifty closes red: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी लगातार दूसरे दिन ग्रीन जोन में बंद हुए। पीएसयू बैंक के सपोर्ट पर इनकी मजबूती आज बनी रही। हालांकि निवेशकों की दौलत में आज करीब ₹48 हजार करोड़ की गिरावट आई है। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 06, 2026 पर 4:12 PM
एक्सपायरी पर Sensex ग्रीन, लेकिन घटी निवेशकों की दौलत, Nifty बढ़त के साथ 24636 पर बंद
Sensex-Nifty closes green: घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी लगातार दूसरे दिन आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं।

Sensex-Nifty closes green: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर डील पर मार्केट में आज रौनक बनी रही और सरकारी बैंकों के दम पर घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स और निफ्टी की मजबूती बनी रही। कच्चे तेल की नरमी से से इसे सपोर्ट मिला। सेंसेक्स आज 300 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा तो निफ्टी भी चढ़कर 24650 के पार पहुंच गया। ब्रोडर लेवल पर आज मार्केट में मिला-जुला रुझान रहा, एक तरफ निफ्टी मिडकैप 100 में करीब आधे फीसदी की गिरावट रही तो निफ्टी मिडकैप 100 में आधे फीसदी की बढ़त।

सेक्टरवाइज आज आईटी, ऑटो और मेटल सेक्टर ने मार्केट पर दबाव बनाने की काफी कोशिश की। निफ्टी ऑटो आज 1% से अधिक कमजोर हुआ तो निफ्टी मेटल और निफ्टी आईटी में भी करीब 1% की फिसलन रही। वहीं दूसरी तरफ सरकारी बैंकों ने मार्केट को ऊपर खींच लिया। निफ्टी पीएसयू बैंक आज 2% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ। इस मिले-जुले माहौल में आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब ₹48 हजार करोड़ घट गया।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी को आज सेंसेक्स (Sensex) 373.76 प्वाइंट्स यानी 0.48% की मजबूती के साथ 78,954.76 और निफ्टी 11.35 प्वाइंट्स यानी 0.05% की हल्की बढ़त के साथ 24,636.00 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स आज 373.76 प्वाइंट्स चढ़कर 78,954.76 और निफ्टी 52.40 प्वाइंट्स उछलकर 24,677.05 तक पहुंच गया था।

निवेशकों के ₹48 हजार करोड़ स्वाहा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें