Sensex-Nifty closes green: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के सबसे बड़े सैन्य हमले को टालने का ऐलान किया तो मार्केट में रौनक छा गई। कच्चे तेल की नरमी से इसे और सपोर्ट मिला। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 800 प्वाइंट्स उछल पड़ा तो निफ्टी 24750 के पार पहुंच गया। ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट में अच्छी रौनक रही और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 1% से अधिक की बढ़त रही। आज मार्केट के लिए नई शुरुआत थी क्योंकि आज से 10 मिनट अधिक ट्रेडिंग होने लगी। सेबी के नए ट्रेडिंग फ्रेमवर्क के तहत F&O ट्रेडिंग का समय 10 मिनट बढ़कर 03:40 PM तक हो गया। सुबह वाली टाइमिंग पहले की ही तरह रहेगी।
