Share Market Rally: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को स्थिर रखने के फैसले ने घरेलू मार्केट को शुरुआती गिरावट से उबरने में मदद की। दिन के निचले स्तर से सेंसेक्स 984 प्वाइंट्स रिकवर हुआ तो निफ्टी भी 22900 के पार पहुंच गया। ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट में शानदार रौनक दिखी और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में करीब 1-1% की मजबूती आई। इस रौनक में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब ₹4 लाख करोड़ बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में करीब ₹4 लाख करोड़ का इजाफा हुआ।
सेक्टरवाइज आज मार्केट को सरकारी बैंकों और एफएमसीजी कंपनियों से मजबूत सपोर्ट मिला, जिनके निफ्टी इंडेक्स 2-2% से अधिक मजबूत हुए। प्राइवेट बैंक और आईटी सेक्टर से भी मार्केट को सपोर्ट मिला, जिनके निफ्टी इंडेक्स 1-1% मजबूत हुए। आज सिर्फ ऑटो और सीमेंट सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स लाल रहे।
अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 29 अक्टूबर को सेंसेक्स-बैंकेक्स की मंथली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 905.01 प्वाइंट्स यानी 1.24% की बढ़त के साथ 74,151.04 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 237.90 प्वाइंट्स यानी 1.05% की मजबूती के साथ 22,936.75 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 1120.99 प्वाइंट्स चढ़कर 73,045.67 और निफ्टी 358.60 प्वाइंट्स उछलकर 22,721.95 तक पहुंच गया था।
इंट्रा-डे में शुरुआती कारोबारी में सेंसेक्स 64.13 प्वाइंट्स टूटकर 73,181.90 तक आया था, जिससे फिर यह 984.26 प्वाइंट्स रिकवर होकर 74,166.16 तक पहुंच गया तो दूसरी तरफ निफ्टी पहले 42.10 प्वाइंट्स टूटकर 22,656.75 तक आया, जिससे फिर यह 305.20 प्वाइंट्स रिकवर होकर 22,961.95 तक पहुंचा।
₹3.86 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत
एक कारोबारी दिन पहले यानी 28 अक्टूबर 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,73,53,878.832 करोड़ था। आज यानी 29 अक्टूबर 2026 को यह बढ़कर ₹4,77,40,034.21 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹3,86,155.378 करोड़ का इजाफा हुआ है।
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 26 आज ग्रीन जोन में बंद हुए। सबसे अधिक बढ़त आज अदाणी पोर्ट्स, कोटक बैंक और पावरग्रिड में रही तो दूसरी तरफ आज ट्रेंट, मारुति और टेक महिंद्रा में सबसे अधिक गिरावट रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
बीएसई पर आज 4588 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2654 शेयर आज मजबूत हुए तो 1716 में गिरावट रही जबकि 218 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 93 शेयर एक साल के हाई और 161 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 17 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 41 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।