Share Market Close: मजबूत ग्लोबल संकेतों और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे भारी वेटेज वाले शेयरों में खरीदारी के चलते भारतीय शेयर बाजार आज यानी शुक्रवार 31 मार्च को लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में जहां 1030 अंक की उछाल आई। वहीं निफ्टी 300 अंक बढ़कर 17,350 के पार पहुंच गया। ब्रॉडर मार्केट में भी तेजी रही और बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.96% और 1.35% की तेजी के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार में सबसे अधिक उछाल आईटी, टेक, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, एनर्जी, ऑयल एंड गैस, रियल्टी और टेलीकम्युनिकेशंस शेयरों में देखने को मिला। बाजार में इस चौरतफा तेजी के चलते निवेशकों की संपत्ति एक दिन में करीब 3.42 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।
कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 1,031.43 अंक या 1.78% की बढ़त के साथ 58,991.52 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 279.05 अंक या 1.63% की तेजी के साथ 17,359.75 के स्तर पर बंद हुआ।
निवेशकों के एक दिन में 3.42 लाख करोड़ कमाए
सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरों में सबसे अधिक 4.29 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके बाद नेस्ले इंडस्ट्रीज (Nestle Industries), इंफोसिस (Infosys), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये करीब 2.80% से लेकर 3.34% तक की तेजी के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के सिर्फ 4 शेयर में आज गिरावट
वहीं सेंसेक्स के सिर्फ 4 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी सन फार्मा (Sun Pharma) के शेयरों में सबसे अधिक 0.83% की गिरावट रही। इसके बाद बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), एशियन पेंट्स (Asian Paints) और टाइटन (Titan) के शेयरों में सबसे अधिक फिसलन रही और ये करीब 0.07% से लेकर 0.24% तक की गिरावट के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,678 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,383 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,168 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 121 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।