IT सेक्टर के दम पर Sensex में रिकवरी, Nifty भी 23100 के पार बंद, निवेशकों की दौलत में ₹3 लाख करोड़ का इजाफा

Sensex-Nifty closes green: एक कारोबारी दिन पहले आधे फीसदी की गिरावट से आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) ने रिकवरी की कोशिश की और ग्रीन रहे। आईटी सेक्टर ने मार्केट को आज बहुत अच्छा सपोर्ट दिया और दो सेक्टर में मुनाफावसूली के दबाव को फीका कर दिया। इसके दम पर ओवरऑल निवेशकों की दौलत में आज ₹3 लाख करोड़ से अधिक इजाफा हुआ है। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Jun 22, 2026 पर 4:09 PM
Sensex-Nifty closes green: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए।

Share Market Rally: जियोपॉलिटिकल टेंशन की नरमी, कच्चे तेल की फिसलन और एशियाई बाजारों में रौनक के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू स्टॉक मार्केट में आज रौनक लौटी। एक कारोबारी दिन पहले की आधे फीसदी से अधिक गिरावट से इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी ने आज रिकवरी की काफी कोशिश की। ब्रोडर लेवल पर मिडकैप और स्मॉलकैप स्पेस में भी अच्छी रौनक रही लेकिन निफ्टी मिडकैप 100 में आधे फीसदी से कम बढ़त रही तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 आधे फीसदी से अधिक बढ़त के साथ बंद हुआ।

सेक्टरवाइज शुरुआती बढ़त गंवाते हुए एफएमसीजी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को छोड़ हर सेक्टर में रौनक बनी रही और निफ्टी इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। मार्केट को आज सबसे अधिक सपोर्ट आईटी सेक्टर से मिला, जिसके निफ्टी इंडेक्स में 1% से अधिक बढ़त आई। वहीं बाकी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स में 1% से कम ही बढ़त रही।

ओवरऑल आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹3 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में ₹3 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज सेंसेक्स (Sensex) 291.17 प्वाइंट्स यानी 0.38% के उछाल के साथ 77,094.07 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 89.80 प्वाइंट्स यानी 0.37% की बढ़त के साथ 24,102.90 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स आज 522.66 प्वाइंट्स उछलकर 77,325.56 और निफ्टी 154.95 प्वाइंट्स चढ़कर 24,168.05 तक पहुंच गया था।


₹3.54 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत

एक कारोबारी दिन पहले यानी 19 जून 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,76,96,162.719 करोड़ था। आज यानी 22 जून 2026 को यह उछलकर ₹4,80,50,428.69 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹3,54,265.971 करोड़ का इजाफा हुआ है।

Sensex के 18 शेयर ग्रीन

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 18 स्टॉक्स आज ग्रीन बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज टेक महिंद्रा और सन फार्मा में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सेंसेक्स पर सबसे अधिक गिरावट एशियन पेंट्स, टाइटन और पावरग्रिड में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 91

217 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4586 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2635 शेयर मजबूत हुए तो 1754 में गिरावट रही जबकि 197 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 217 शेयर एक साल के हाई और 64 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 297 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 181 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 17

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।