Sensex@62000: सेंसेक्स ऑल टाइम हाई पर, अभी शेयर खरीदें या बेचें

सेंसेक्स और निफ्टी ने शानदार तेजी दिखाई है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म Goldman Sachs ने 2023 के अंत में निफ्टी के 20,500 पर पहुंच जाने की उम्मीद जताई है। इनवेस्टर्स का मानना है कि साल 2022 का अंत काफी पॉजिटिव रहेगा

अपडेटेड Nov 25, 2022 पर 10:12 AM
पिछले कुछ सत्रों में दुनियाभर के बाजारों में तेजी आई है। इसकी वजह अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की कमेंट्री है। उसने फ्यूचर में इंटरेस्ट रेट बढ़ाने में नरमी के संकेत दिए हैं।

Sensex@62000: स्टॉक मार्केट्स के प्रमुख सूचकांक ऑल टाइम हाई पर हैं। सेंसेक्स (Sensex) 62,272 और निफ्टी (Nifty) 18,484 अंक के लेवल को टच कर चुके हैं। दुनियाभर के बाजारों में तेजी आई है। इसकी वजह अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की कमेंट्री है। उसने फ्यूचर में इंटरेस्ट रेट बढ़ाने में नरमी के संकेत दिए हैं। ऐसे में इनवेस्टर्स का मानना है कि साल 2022 का अंत काफी पॉजिटिव रहेगा। सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर होंगे। विदेशी ब्रोकरेज फर्म Goldman Sachs ने 2023 के अंत में निफ्टी के 20,500 पर पहुंच जाने की उम्मीद जताई है। शेयरों में निवेश करने वाले लोगों को गोल्डमैन सैक्स का अनुमान खुश कर देगा। मनीकंट्रोल ने इस बारे में कुछ पीएमएस फंड मैनेजर्स की राज जानने की कोशिश की। हमने उनसे पूछा कि गोल्डमैन सैक्स के अनुमान को लेकर उनकी क्या राय है। हमने यह भी जानने की कोशिश की कि आने वाले समय में इनवेस्टर्स को किस तरह की रणनीति अपनानी चाहिए।

Kanika Agarwal, Co-founder, Upside AI

मार्केट के प्रमुख सूचकांक के बारे में अनुमान लगाना हमेशा बहुत मजेदार होता है। इससे मार्केट को लेकर इनवेस्टर्स के सेंटिमेंट का पता चलता है। आज इंडिया के पक्ष में कई चीजे हैं। दूसरे मार्केट्स से तुलना करने पर भी हमारी स्थिति अच्छी है। लेकिन, इसका दूसरा पक्ष यह है कि प्रमुख सूचकांक के आंकड़े बाजार की सही तस्वीर के बारे में नहीं बताते हैं। शेयर बाजार के ज्यादातर शेयरों का प्रदर्शन निफ्टी जैसा नहीं है। इस साल अब तक Nifty का रिटर्न 6 फीसदी तक रहा है। लेकिन, स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 14 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है।

यह भी पढ़ें : SBI अगले 4 महीनों में इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड के जरिए ₹10,000 करोड़ जुटा सकता है


इक्विटी, डेट और गोल्ड में एलोकेशन को देखें तो पिछले दो महीनों से इक्विटी में एलोकेशन सबसे ज्यादा है। इसका मतलब है कि हम करीब-करीब पूरा निवेश कर चुके हैं। लेकिन, अमेरिका और यूरोप को लेकर रिस्क बना हुआ है। ऐसे में हमें सावधान रहने की जरूरत है। जहां तक 2023 की बात है तो हमें बाजार में अच्छी तेजी रहने की उम्मीद है।

Amkt Jeswani, Stallion Asset

कई कंपनियों की ग्रोथ 30--35 फीसदी है। ये अगले चरण की तेजी का नेतृत्व करेंगी। मेरा मानना है कि टेक सर्विसेज भी वापसी करेगा। दरअसल, सप्लाई चेन फिर से सामान्य स्थिति में आ रहा है। कनटेनर प्राइसेज 400-500 फीसदी बढ़ चुके थे, जिससे प्रॉब्लम शुरू हुई थी। ये प्राइसेज करीब 75 फीसदी नीचे आ चुके हैं। क्रूड की कीमतों में भी गिरावट आई है। पिछले साल क्रूड का बेस 100 डॉलर था। अब यह सामान्य स्तर पर आ गया है। मेरा मानना है कि यह समय ज्यादा एग्रेसिव होने का है।

अगर अलग-अलग सेक्टर के लिहाज से देखें तो फाइनेंशियल्स का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। टेक सर्विसेज कंपनियों के शेयर अगले साल दमदार वापसी करेंगे। इसकी वजह यह है कि पिछली तिमाही इन कंपनियों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। कुछ कंज्यूमर कंपनियां भी अच्छी ग्रोथ दिखा रही हैं। इसलिए यह मानने की कोई वजह नहीं दिखती की मार्केट नीचे जाएगा। हां, आपका सेलेक्टिव होना जरूरी है। उन शेयरों से दूर रहें, जिनमें लगातार तेजी का रुख है। मैं डिफेंस शेयरों को लेकर सावधानी बरत रहा हूं। लेकिन, अगर इकोनॉमी की बात करें तो ग्रोथ दिख रही है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।