मिडिल ईस्ट से आई एक खबर, 20 मिनट में सेंसेक्स ने लगाई 900 अंकों की जोरदार छलांग!

Stock Market news : न्यूज़ रिपोर्ट से कुछ ही समय में सेंसेक्स में ज़बरदस्त तेज़ी आ गई और वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स भी पहले के नुकसान की भरपाई करने के बाद फ्लैट ट्रेड करते नजर आए। लेकिन बाद में ये तेजी फुस्स हो गई

अपडेटेड Mar 05, 2026 पर 4:51 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Market news : IRNA ने साफ किया कि स्काई न्यूज़ अरेबिया ने जो कमेंट्स कोट किए थे,वे US के साथ पहले हुई बातचीत से जुड़े थे

Stock Market : 5 मार्च को US-ईरान युद्ध के संभावित समाधान की खबर के चलते बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स में 20 मिनट के अंदर 900 अंकों की बड़ी उछाल आई,लेकिन बाद में यह रैली थोड़ी हल्की पड़ गई। स्काई न्यूज़ अरेबिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के डिप्टी विदेश मंत्री माजिद तख्त-रवांची ने कहा है कि ईरान अपना न्यूक्लियर प्रोग्राम छोड़ने को तैयार है,बशर्ते अमेरिका कोई दूसरा अच्छा ऑफर रखे।

इस न्यूज़ रिपोर्ट से कुछ ही समय में सेंसेक्स में ज़बरदस्त तेज़ी आ गई और वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स भी पहले के नुकसान की भरपाई करने के बाद फ्लैट ट्रेड करते नजर आए। 5 मार्च को दोपहर 2:35 बजे,सेंसेक्स 79,369 पर ट्रेड कर रहा था और दोपहर 2:55 बजे तक बेंचमार्क इंडेक्स 900 अंक बढ़कर 80,259 पर ट्रेड कर रहा था।

हालांकि, ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक,डिप्टी विदेश मंत्री का यह बयान उनकी न्यूक्लियर डील पर “अमेरिका के साथ पहले हुई बातचीत” से जुड़ा बयान है। यह सफाई पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच आई है,जो छठे दिन भी जारी है।


IRNA ने साफ किया कि स्काई न्यूज़ अरेबिया ने जो कमेंट्स कोट किए थे,वे US के साथ पहले हुई बातचीत से जुड़े थे। बता दें कि US ने ईरान के साथ न्यूक्लियर डील पर मीडिएटर ओमान के ज़रिए बैकचैनल बातचीत फेल होने के बाद इज़राइल के साथ ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ शुरू किया है। इस जॉइंट हमले में 28 फरवरी को सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की भी मौत हो गई है।

IRNA में आई सफाई के बाद,सेक्स दिन के हाई से करीब 300 अंक गिर गया। आज सेंसेक्स 899.71 अंक या 1.14 फीसदी बढ़कर 80,015.90 पर और निफ्टी 285.40 अंक या 1.17 फीसदी बढ़कर 24,765.90 पर बंद हुआ है। आज करीब 2,644 शेयर बढ़े हैं, 1,430 शेयर गिरे हैं और 128 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

 

 

 

Market outlook : बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 6 मार्च को कैसी रह सकती है इसकी चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।