Sensex Forecast: मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) ने भारतीय शेयर बाजार पर अपने बुलिश रुख को दोहराते हुए कहा कि बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) अगले साल 1,00,000 के जादुई आंकड़े को भी पार कर सकता है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि बेस केस में बीएसई सेंसेक्स दिसंबर 2025 तक 93,000 तक पहुंच सकता है, जो मौजूदा स्तर से इसमें करीब 14 प्रतिशत तेजी का अनुमान है। साथ ही, बुल केस में सेंसेक्स अगले एक साल में 1,05,000 तक जा सकता है। इसका लगभग 30 प्रतिशत चॉन्स है। जबकि बियर केस में इसके 70,000 तक गिरने की आशंका है।
