Get App

2026 दिसंबर तक Nifty 32000 और सेंसेक्स 107000 तक जा सकते हैं, जानिए ब्रोकरज फर्मों की 2026 के बारे में क्या है राय

इनवेस्टर्स को 2026 से काफी उम्मीदें हैं। इसकी वजह यह है कि साल 2025 रिटर्न के लिहाज से अच्छा नहीं रहा। भले ही सेंसेक्स और निफ्टी का रिटर्न 8-9 फीसदी रहा, लेकिन ज्यादातर निवेशकों का रिटर्न काफी कम रहा

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Dec 30, 2025 पर 9:35 PM
2026 दिसंबर तक Nifty 32000 और सेंसेक्स 107000 तक जा सकते हैं, जानिए ब्रोकरज फर्मों की 2026 के बारे में क्या है राय
2025 के अंत में बाजार के प्रमुख सूचकांकों निफ्टी और सेंसेक्स में कुछ रिकवरी देखने को मिली।

शेयरों के निवेशक 2026 को उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। 2025 उनके लिए बहुत अच्छा नहीं रहा। बाजार के प्रमुख सूचकांक निफ्टी और सेंसेक्स में साल के अंत में रिकवरी देखने को मिली। लेकिन, 2025 में ज्यादातर निवेशकों के पोर्टफोलियो का रिटर्न अच्छा नहीं रहा। साल के अंत तक सेंसेक्स का रिटर्न 8 फीसदी और निफ्टी का 9 फीसदी रहा। सवाल है कि 2026 शेयरों के निवेशकों के लिए कैसा रहेगा?

मॉर्गन स्टेनली

इस ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि बाजार में तेजी जारी रहने पर दिसंबर 2026 तक सेंसेक्स 1,07,000 तक पहुंच सकता है। यह करीब 26 फीसदी का रिटर्न होगा। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि अगर बाजार में ज्यादा तेजी नहीं आती है तो सेंसेक्स अगले साल दिसंबर तक 95,000 प्वाइंट्स तक जा सकता है। यह 12 फीसदी का रिटर्न होगा। बेयर केस में सेंसेक्स दिसंबर 2026 तक 10 फीसदी गिरकर 76,000 तक आ सकता है।

नोमुरा

नोमुरा ने अगले साल के अंत तक निफ्टी के लिए 29,300 का टारगेट दिया है। इसका मतलब 13 फीसदी का रिटर्न है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि करीब 14 महीनों तक कमजोर प्रदर्शन के बाद इंडियन मार्केट्स का वैल्यूएशन प्रीमियम सामान्य हो गया है। यह लंबी अवधि के निवेशकों के लिए पैसे लगाने का अच्छा मौका है। इससे मार्केट में तेजी आने पर उन्हें अच्छा मुनाफा हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें