Market Big Fall: Sensex में 1300 अंकों की गिरावट, 5 सेकंड में ही ₹9 लाख करोड़ साफ

Sensex-Nifty Fall: ट्रंप की एक बात ने एशियाई मार्केट में कोहराम मचा दिया और सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम हो गए। मार्केट की इस हाहाकार में शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों के ₹9 लाख करोड़ से अधिक साफ हो गए। जानिए मार्केट में इस गिरावट की मुख्य वजह क्या है और ओवरऑल मार्केट की क्या स्थिति है

अपडेटेड Apr 02, 2026 पर 9:26 AM
एक कारोबारी दिन पहले और इस वित्त वर्ष 2027 के पहले दिन 1 अप्रैल को सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए लेकिन आज ये टूट गए।

Sensex-Nifty Big Fall: ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आक्रमक रुख से दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में कोहराम मच गया। ट्रंप ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य खुला तो विचार करेंगे, वरना ईरान पर हमला जारी रहेगा। ट्रंप की इस बात ने कोहराम मचा दिया। कच्ते तेल में उबाल पर एशियाई मार्केट में बिकवाली की आंधी चलने लगी और घरेलू मार्केट भी ढह गया। आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम हो गए। सभी सेक्टर्स के निफ्टी इंडेक्स लाल हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹9.16 लाख करोड़ घट गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही ₹9.16 लाख करोड़ कम हो गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 1325.12 प्वाइंट्स यानी 1.81% की गिरावट के साथ 71,809.20 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 401.90 प्वाइंट्स यानी 1.77%% की कमजोरी के साथ 22,277.50 पर है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 71,608.48 और निफ्टी 22,209.15 तक टूट गया था।

निवेशकों की दौलत में ₹9.16 लाख करोड़ की गिरावट


एक कारोबारी दिन पहले यानी 01 अप्रैल 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,22,01,433.48 करोड़ था। आज यानी 2 अप्रैल 2026 को मार्केट खुलते ही यह ₹4,12,84,494.52 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹9,16,938.96 करोड़ घट गई है।

Sensex के सभी शेयर लाल

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें कोई भी फिलहाल ग्रीन नहीं हैं। सबसे अधिक गिरावट एचसीएलटेक, टीसीएस और इंफोसिस में है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex

15 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2604 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 603 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 1869 में गिरावट का रुझान है और 132 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 15 शेयर एक साल के हाई और 65 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 44 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 54 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse

स्टॉक मार्केट में आज के लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें

ईरान को लेकर ट्रंप के आक्रमक रुख से ग्लोबल मार्केट सहमे

कच्चे तेल में उबाल

आज इंट्रा-डे में इन शेयरों पर रखें नजर

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।