Sensex-Nifty 1% से ज्यादा चढ़े, बैंकिंग शेयरों ने बाजार में भरा जोश, जानिए कल कैसी रह सकती है चाल

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि लंबे समय के बाद निफ्टी 100 day SMA के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है जो एक सकारात्मक संकेत है।

अपडेटेड Dec 01, 2021 पर 6:19 PM
MACD और Stochastic जैसे मोमेंटम इंडिकेटर आवर्ली टाइमफ्रेम पर पॉजिटीव क्रॉसओवर की तरफ संकेत कर रहे हैं जिससे एक बाउंसबैक की उम्मीद बनती है।

कोरोना और दूसरी चिंताओं के बीच आज बाजार ने अच्छी दौड़ लगाई। सेंसेक्स और निफ्टी आज 1 फीसदी चढ़ने में कामयाब रहे तो, बैंक निफ्टी करीब 2 फीसदी की तेजी दिखाने में कामयाब रहा। आज मिडकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी रही। सेंसेक्स 620 अंक चढ़कर 57,685 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 184 अंक चढ़कर 17,167 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 670 प्वाइंट चढ़कर 36,365 पर बंद हुआ है। जबकि मिडकैप 305 प्वाइंट चढ़कर 29,956 पर बंद हुआ।

टेक्निकल व्यू

निफ्टी में आज कम वॉलैटिलिटी आज थोड़ी कम रही और इसने डेली स्कैल पर एक छोटे आकार का बुलिश कैंडल बनाया। मोतीलाल ओसवाल के चंदन तपड़िया का कहना है कि अब निफ्टी को 17,350 और 17,500 के जोन में जाने के लिए 17200 के ऊपर मजबूती से टिकना होगा। वहीं नीचे की तरफ इसके लिए 17,000 और 16800 के स्तर पर सपोर्ट दिख रहा है।


कल कैसे रह सकती है बाजार की चाल

LKP Securities के रोहित सिंगरे का कहना हैकि निफ्टी ने 17,220-17,300 के आसपास हायर साइड में एक मजबूत हडल जोन बना लिया है। जब तक निफ्टी मजबूती के साथ इस लेवल को नहीं तोड़ता है तब तक इसमें मजबूत खरीदारी नहीं देखने को मिलेगी। निफ्टी के लिए 17,050-16,950 केस्तर मजबूत सपोर्ट दिख रहा है।

Choice Broking की पलक कोठारी का कहना है कि मजबूत ओपनिंग के बाद निफ्टीआज एक दायरे में कारोबार करता नजर आया और 17000 के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा। इसके साथ ही ये अपने 21- HMA के ऊपर भी टिका रहा जिससे यह संकेत मिलता है तो कि अगर निफ्टी 17,000 के ऊपर टिका रहता है तो आगे इसमें तेजी देखने को मिल सकती है। आवर्ली चार्ट पर निफ्टी ने डोजी कैंडल बनाया जो खरीदने और बेचने वाले दोनों में असमंजस की स्थिति की और संकेत कर रहा है।

MACD और Stochastic जैसे मोमेंटम इंडिकेटर आवर्ली टाइमफ्रेम पर पॉजिटीव क्रॉसओवर की तरफ संकेत कर रहे हैं जिससे एक बाउंसबैक की उम्मीद बनती है। निफ्टी के लिए 16800 पर सपोर्ट है। वहीं 17350 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है। अगर निफ्टी इस लेवल के ऊपर जाने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें हमें 17,500-17,800 का लेवल भी देखने को मिल सकता है जबकि बैंक निफ्टी के लिए 35,300 पर सपोर्ट और 37,000 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है।

नवंबर बिक्री आंकड़ो ने ऑटो शेयरों में भरा जोश, जानिए Maruti और Eicher Motors पर क्यों है ब्रोकरेज हाउस बुलिश

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि लंबे समय के बाद निफ्टी 100 day SMA के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है जो एक सकारात्मक संकेत है। डेली चार्ट पर निफ्टी ने इंट्राडे चार्ट पर एक इनसाइट बॉडी कैंडल बनाया। निफ्टी लगातार 17,100 के पास सपोर्ट ले रहा है। आज के ट्रेडिंग सेटअप से इस बात का संकेत मिलता है कि 17,100-17,140 का लेवल बुल्स के लिए ट्रेन्ड डिसाइडर साबित होगा। अगर निफ्टी इसके ऊपर जाने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें 17250-17350 का लेवल देखने को मिल सकता है। वहीं अगर निफ्टी 17100 के नीचे फिसलता है तो फिर इसमें और गिरावट देखने को मिल सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।