Sensex-Nifty Closes Flat: अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की उम्मीदों ने एक तरफ आज मार्केट को ऊपर ले जाने की कोशिश की तो दूसरी तरफ मुनाफावसूली ने इस पर दबाव बनाया। इस रस्साकसी में आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी दिन भर ग्रीन से रेड और रेड से ग्रीन होते रहे और आखिरकार रेड जोन में लगभग फ्लैट बंद हुए। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप में अच्छी खरीदारी दिखी और इनके इंडेक्सेज निफ्टी मिडकैप 100 में 1% से अधिक और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में भी करीब 1% की तेजी आई।
