Sensex-Nifty Closes Flat Green: अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली दूसरे दौर की शांति वार्ता से पहले आज मार्केट में काफी उठा-पटक रही। एक तरफ अमेरिकी नेवी की होर्मुज से बारूदी सुरंगें हटाने के लिए रोबोट भेजने की पहल ने मार्केट पर दबाव बनाया तो दूसरी तरफ शांति वार्ता ने मार्केट में रौनक बिखरने की कोशिश की। इस रस्सातनी में दिन के आखिरी में आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स फ्लैट ग्रीन जोन में बंद हुए। सेक्टरवाइज बात करें तो आईटी और रियल्टी सेक्टर ने मार्केट पर काफी दबाव बनाया तो दूसरी तरफ ऑटो और पीएसयू बैंक ने मार्केट को ऊपर लाने की काफी कोशिश की। ब्रोडर लेवल पर मिडकैप और स्मॉलकैप में आज बिकवाली का काफी दबाव रहा।
इन सबके बीच ओवरऑल BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹19 हजार करोड़ घट गई है यानी निवेशकों की दौलत ₹19 हजार करोड़ कम हो गई है। दिन के आखिरी में सेंसेक्स (Sensex) आज 26.76 प्वाइंट्स यानी 0.03% की मामूली तेजी के साथ 78,520.30 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 11.30 प्वाइंट्स यानी 0.05% की मामूली बढ़त के साथ 24,364.85 पर बंद हुआ है।
निवेशकों की दौलत में ₹19.28 हजार करोड़ की गिरावट
एक कारोबारी दिन पहले यानी 17 अप्रैल 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,65,64,461.51 करोड़ था। आज यानी 20 अप्रैल 2026 को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने पर यह ₹4,65,45,176.02 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹19,285.49 करोड़ घट गई है।
Sensex के 12 शेयर ग्रीन जोन में
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 12 ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज ट्रेंट, एसबीआई और एशियन पेंट्स में रही। वहीं दूसरी तरफ एलएंडटी, बीईएल और एचसीएलटेक में आज सबसे अधिक गिरावट रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
199 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 4578 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1840 शेयर मजबूत हुए तो 2548 में गिरावट रही जबकि 190 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 199 शेयर एक साल के हाई और 31 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 16 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 9 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।