Get App

Sensex-Nifty फ्लैट बंद, उठा-पटक के बीच निवेशकों ने गंवाए ₹19 हजार करोड़

Sensex-Nifty Closes Flat Green: लगातार दूसरे कारोबारी दिन आज सेंसेक्स-निफ्टी ग्रीन जोन में बंद हुआ है। हालांकि एक कारोबारी दिन पहले इनमें आधे फीसदी से अधिक की तेजी आई थी तो आज इनमें फ्लैट बढ़त ही रही। चेक करें कि आज सेक्टरवाइज क्या रुझान रहा, किसने मार्केट को संभालने की कोशिश की और सेंसेक्स के टॉप गेनर-लूजर कौन रहे

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Apr 20, 2026 पर 4:07 PM
Sensex-Nifty फ्लैट बंद, उठा-पटक के बीच निवेशकों ने गंवाए ₹19 हजार करोड़
दिन के आखिरी में सेंसेक्स (Sensex) आज 26.76 प्वाइंट्स यानी 0.03% की मामूली तेजी के साथ 78,520.30 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 11.30 प्वाइंट्स यानी 0.05% की मामूली बढ़त के साथ 24,364.85 पर बंद हुआ है। (File Photo- Pexels)

Sensex-Nifty Closes Flat Green: अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली दूसरे दौर की शांति वार्ता से पहले आज मार्केट में काफी उठा-पटक रही। एक तरफ अमेरिकी नेवी की होर्मुज से बारूदी सुरंगें हटाने के लिए रोबोट भेजने की पहल ने मार्केट पर दबाव बनाया तो दूसरी तरफ शांति वार्ता ने मार्केट में रौनक बिखरने की कोशिश की। इस रस्सातनी में दिन के आखिरी में आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स फ्लैट ग्रीन जोन में बंद हुए। सेक्टरवाइज बात करें तो आईटी और रियल्टी सेक्टर ने मार्केट पर काफी दबाव बनाया तो दूसरी तरफ ऑटो और पीएसयू बैंक ने मार्केट को ऊपर लाने की काफी कोशिश की। ब्रोडर लेवल पर मिडकैप और स्मॉलकैप में आज बिकवाली का काफी दबाव रहा।

इन सबके बीच ओवरऑल BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹19 हजार करोड़ घट गई है यानी निवेशकों की दौलत ₹19 हजार करोड़ कम हो गई है। दिन के आखिरी में सेंसेक्स (Sensex) आज 26.76 प्वाइंट्स यानी 0.03% की मामूली तेजी के साथ 78,520.30 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 11.30 प्वाइंट्स यानी 0.05% की मामूली बढ़त के साथ 24,364.85 पर बंद हुआ है।

निवेशकों की दौलत में ₹19.28 हजार करोड़ की गिरावट

एक कारोबारी दिन पहले यानी 17 अप्रैल 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,65,64,461.51 करोड़ था। आज यानी 20 अप्रैल 2026 को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने पर यह ₹4,65,45,176.02 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹19,285.49 करोड़ घट गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें