Share Market News: वैल्यू बाइंग और एक्सपायरीज की बाढ़ की रस्साकसी में आज मार्केट में काफी उठा-पटक दिखी। शुरुआती गिरावट से उबरते हुए सेंसेक्स और निफ्टी ने काफी रिकवरी की और ग्रीन हुए लेकिन फिर पूरी तेजी गायब हुई और ये लगभग फ्लैट रेड जोन में बंद हुए। हालांकि ब्रोडर लेवल पर मार्केट में शानदार रौनक दिखी। निफ्टी मिडकैप 100 आज 1% तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 ढाई फीसदी से अधिक मजबूत हुआ। इस मिले-जुले रुझान में ओवरऑल बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹3 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में ₹3 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ।
सेक्टरवाइज आज मार्केट को फार्मा और ऑटो शेयरों से अच्छा सपोर्ट मिला। निफ्टी फार्मा आज करीब 2% तो निफ्टी ऑटो करीब डेढ़ फीसदी मजबूत हुआ। निफ्टी रियल्टी आज करीब 2%, निफ्टी एफएमसीजी आधे फीसदी से अधिक और निफ्टी पीएसयू बैंक करीब आधे फीसदी मजबूत हुआ है।
अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 27 अक्टूबर को निफ्टी-बैंक निफ्टी समेत एनएसई के छह इंडेक्सेज के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ-साथ स्टॉक्स के F&O कॉन्ट्रैक्ट्स की मंथली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 8.08 प्वाइंट्स यानी 0.01% की मामूली गिरावट के साथ 73,598.67 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 3.45 प्वाइंट्स यानी 0.02% की हल्की फिसलन के साथ 22,749.75 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 395.99 प्वाइंट्स टूटकर 73,210.76 तक आया था, जिससे यह 552.22 प्वाइंट्स रिकवर होकर 73,762.98 पर पहुंचा तो निफ्टी भी पहले 100.00 प्वाइंट्स गिरकर 22,653.20 तक आया था, जिससे यह 176.55 प्वाइंट्स चढ़कर 22,829.75 तक पहुंच गया था।
₹3.33 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत
एक कारोबारी दिन पहले यानी 26 अक्टूबर 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,56,45,635.93 करोड़ था। आज यानी 27 अक्टूबर 2026 को यह बढ़कर ₹4,59,79,056.94 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹333,421.01 करोड़ की तेजी आई है।
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 18 ग्रीन जोन में बंद हुए। आज सबसे अधिक बढ़त एयरटेल, ट्रेंट और मारुति में रही तो दूसरी तरफ एसबीआई, एक्सिस बैंक और टीसीएस में सबसे अधिक गिरावट आई। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
बीएसई पर आज 4547 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2946 शेयर आज मजबूत हुए तो 1370 में गिरावट रही जबकि 231 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 70 शेयर एक साल के हाई और 198 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 12 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 39 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।