सुस्त मार्केट में ₹1 लाख करोड़ स्वाहा, Sensex में हल्की गिरावट, Nifty फ्लैट रेड जोन में बंद

Sensex-Nifty closes flat: निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। ब्रोडर लेवल पर भी आज मिला-जुला रुझान रहा। इस माहौल में आज निवेशकों की दौलत में ₹1 लाख करोड़ से अधिक की गिरावट आई। चेक करें कि दिन भर मार्केट में कैसा हाल रहा

अपडेटेड Jul 28, 2026 पर 4:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Sensex-Nifty closes flat: सेंसेक्स और निफ्टी आज हल्की गिरावट के साथ बंद हुए।

Sensex-Nifty closes flat: एक्सपायरी की बाढ़ में आज मार्केट न तो अधिक ऊपर जा पाया और न ही नीचे आया। आज मार्केट पर निफ्टी और बैंक निफ्टी समेत एनएसई के अन्य इंडेक्सेज और स्टॉक्स के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की मंथली एक्सपायरी का असर रहा। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी एक रेंज में ऊपर-नीचे हुए और लगभग फ्लैट रेड जोन में बंद हुए। ब्रोडर लेवल पर आज मिडकैप स्पेस में हल्की रौनक दिखी तो स्मॉलकैप स्पेस में बिकवाली का दबाव रहा। निफ्टी मिडकैप 100 में हल्की बढ़त आई तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 रेड जोन में बंद हुआ।

सेक्टरवाइज आईटी सेक्टर ने आज मार्केट को संभालने की कोशिश की जिसका निफ्टी इंडेक्स 3% से अधिक मजबूत हुआ। रियल्टी सेक्टर ने भी मार्केट को सपोर्ट किया और निफ्टी रियल्टी में 2% से अधिक बढ़त आई। हालांकि दूसरी तरफ पीएसयू बैंक और एफएमसीजी स्टॉक्स पर दबाव में मार्केट नीचे आया। निफ्टी एफएमसीजी आज 1% से अधिक कमजोर हुआ तो निफ्टी पीएसयू बैंक में भी करीब 1% की गिरावट आई तो निफ्टी प्राइवेट बैंक भी 0.40% कमजोर हुआ। इस मिले-जुले माहौल में आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ से अधिक घट गया यानी निवेशकों की दौलत ₹1 लाख करोड़ से अधिक कम हो गई।

इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज सेंसेक्स (Sensex) 69.86 प्वाइंट्स यानी 0.09% की हल्की गिरावट के साथ 76,765.92 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 10.60 प्वाइंट्स यानी 0.09% की मामूली फिसलन के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 152.70 प्वाइंट्स उछलकर 76,988.48 पर पहुंच था जिससे यह 315.71 प्वाइंट्स गिरकर 76,672.77 तो निफ्टी 45.20 प्वाइंट्स उछलकर 24,041.15 तक पहुंचा था, जिससे यह 86.55 प्वाइंट्स टूटकर 23,954.60 तक आ गया था।


निवेशकों के ₹1.10 लाख करोड़ स्वाहा

एक कारोबारी दिन पहले यानी 27 जुलाई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,80,33,146.29 करोड़ था। आज यानी 28 जुलाई 2026 को यह घटकर ₹4,79,22,258.75 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹110,887.54 करोड़ की गिरावट आई है।

Sensex के 17 स्टॉक्स ग्रीन

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 17 स्टॉक्स ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज टीसीएस, जोमैटो की एटर्नल और टेक महिंद्रा में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सबसे अधिक गिरावट एचयूएल, बीईएल और एनटीपीसी में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex a1

109 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4424 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1626 शेयर आज मजबूत हुए तो 2629 में गिरावट रही जबकि 169 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 109 शेयर एक साल के हाई और 84 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 8 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 8 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse a1

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

Kospi Crashed: दो स्टॉक्स ने 10% तोड़ दिया कोस्पी, 20 मिनट थम गई ट्रे़डिंग, तीन वजहों से दक्षिण कोरियाई मार्केट में हाहाकार

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।