Sensex ग्रीन से रेड, Nifty गिरावट के साथ बंद, लेकिन ₹1 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत

Sensex-Nifty Closes Red: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज 21 मई को सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती बढ़त गंवाते रेड जोन में बंद हुए लेकिन निवेशकों की दौलत में डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक का इजाफा हुआ। कुछ सेक्टर्स ने मार्केट को नीचे खींचने की कोशिश की तो एक ने ऊपर लाने की जोरदार कोशिश की। जानिए ओवरऑल मार्केट की स्थिति आज कैसी रही

अपडेटेड May 21, 2026 पर 4:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Sensex-Nifty Slips: शुरूआती तेजी गंवाते हुए सेंसेक्स और निफ्टी आज लाल बंद हुए।

Sensex-Nifty Closes Red: शुरुआती बढ़त को गंवाते हुए आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी रेड जोन में बंद हुए। सिर्फ यही नहीं, ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट का मूड बदला और मुनाफावसूली के चलते निफ्टी मिडकैप 100 ग्रीन शुरुआती कारोबार में आधे फीसदी की पूरी बढ़त गंवाते हुए रेड जोन में आ गया लेकिन लगभग फ्लैट बंद हुआ। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 संभलने में कामयाब रहा और इसकी आधे फीसदी से अधिक की बढ़त बनी रही। अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की उम्मीद और रुपये की मजबूती ने शुरुआती कारोबार में जो जोश भरा था, वह सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन मुनाफावसूली और आरबीआई के ब्याज दरों में बढ़ोतरी पर विचार के चलते फीका पड़ गया।

सेक्टरवाइज बात करें तो निफ्टी रियल्टी को छोड़ सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स में 1% से कम उठा-पटक रही। मार्केट पर आज एफएमसीजी और आईटी ने दबाव बनाने की कोशिश की जिनके निफ्टी इंडेक्स में आज आधे-आधे से अधिक की गिरावट रही। मार्केट की इस रस्साकसी में ओवरऑल BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹1.64 लाख करोड़ बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में ₹1.64 लाख करोड़ का इजाफा हुआ।

घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी को सेंसेक्स (Sensex) 135.03 प्वाइंट्स यानी 0.18% की गिरावट के साथ 75,183.36 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 4.30 प्वाइंट्स यानी 0.02% की मामूली गिरावट के साथ 23,654.70 पर बंद हुआ है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 627.40 प्वाइंट्स उछलकर 75,945.79 तक चढ़ गया था जिससे यह 949.01 प्वाइंट्स टूटकर 74,996.78 तक आ गया तो निफ्टी 50 भी 200.9 प्वाइंट्स उछलकर 23,859.90 तक पहुंचा था जिससे यह 264.30 प्वाइंट्स गिरकर 23,596.60 तक आ गया।


निवेशकों की दौलत में ₹1.64 लाख करोड़ का उछाल

एक कारोबारी दिन पहले यानी 20 मई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,60,44,252.204 करोड़ था। आज यानी 21 मई 2026 को मार्केट में यह ₹4,62,08,468.83 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹1,64,216.626 करोड़ बढ़ गई है।

Sensex के 13 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 13 आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज इंडिगो, बीईएल और ट्रेंट में रही। वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट आज बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा और एचयूएल में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 01

124 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4362 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2426 शेयर मजबूत हुए तो 1745 में गिरावट रही जबकि 191 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 124 शेयर एक साल के हाई और 39 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 15 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 12 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 012

स्टॉक मार्केट में आज  दिन भर की हलचलों के बारे में यहां पढ़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।