Stock Market Highlight: सेंसेक्स वीकली एक्सपायरी पर बाजार ऊपर से फिसला। सेंसेक्स, निफ्टी ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स की फ्लैट क्लोजिंग हुई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 135.03 अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 75,183.36 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 4.30 अंक यानी 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 23,654.70 के स्तर पर बंद हुआ।