Sensex-Nifty Closes Red: तीन दिनों की हरियाली पर छाई लाली, निवेशकों के ₹2.52 लाख करोड़ स्वाहा, सबसे अधिक इस सेक्टर में मची तबाही

Sensex-Nifty Closes Red: लगातार तीन कारोबारी दिनों तक ग्रीन रहने के बाद आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। चेक करें कि आज सेक्टरवाइज क्या रुझान, किस सेक्टर में भयंकर मारकाट मची और किसने मार्केट को संभालने की कोशिश की? सेंसेक्स के टॉप गेनर और लूजर कौन रहे?

अपडेटेड Feb 05, 2026 पर 4:16 PM
Story continues below Advertisement
Sensex-Nifty Closes Red: शुक्रवार को आरबीआई की मौद्रिक नीतियों के ऐलान के एक दिन पहले आज मार्केट में सतर्कता का रुझान दिखा। चूंकि आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल भी दिखी।

Sensex-Nifty Closes Red: शुक्रवार को आरबीआई की मौद्रिक नीतियों के ऐलान के एक दिन पहले आज मार्केट में सतर्कता का रुझान दिखा। चूंकि आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल भी दिखी। सेक्टरवाइज बात करें तो मेटल शेयरों में सबसे अधिक दबाव दिखा जिसका निफ्टी इंडेक्स 1% से अधिक टूट गया। पीएसयू बैंक और हेल्थकेयर ने मार्केट को ऊपर खींचने की कोशिश तो की लेकिन इनके निफ्टी इंडेक्स में आधे फीसदी से भी कम तेजी रही और बाकी किसी सेक्टर से खास रिस्पांस भी नहीं मिला। इस रस्साकसी में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹2.52 लाख करोड़ घट गया है यानी निवेशकों की  दौलत ₹2.52 लाख करोड़ कम हुई है। दिन के आखिरी में सेंसेक्स (Sensex) आज 503.76 प्वाइंट्स यानी 0.60% की गिरावट के साथ 83,313.93 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 133.20 प्वाइंट्स यानी 0.52% की फिसलन के साथ 25,642.80 पर बंद हुआ है।

निवेशकों की दौलत में ₹2.52 लाख करोड़ की गिरावट

एक कारोबारी दिन पहले यानी 04 फरवरी 2025 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,69,16,207.26 करोड़ था। आज यानी 05 फरवरी को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने पर यह ₹4,66,63,868.67 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹252,338.59 करोड़ घट गई है।


Sensex के 4 ही शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 4 ही ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी ट्रेंट, टाटा स्टील और एसबीआई में रही। वहीं दूसरी तरफ एटर्नल, एयरटेल और बीईएल में सबसे अधिक गिरावट रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 3

75 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4342 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1727 शेयर मजबूत हुए तो 2447 में गिरावट रही जबकि 158 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 75 शेयर एक साल के हाई और 94 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 6 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 8 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 1

Sensex-Nifty Fall: सात वजहों से थमी मार्केट की तेजी

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।