Sensex-Nifty Closes Red: शुक्रवार को आरबीआई की मौद्रिक नीतियों के ऐलान के एक दिन पहले आज मार्केट में सतर्कता का रुझान दिखा। चूंकि आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल भी दिखी। सेक्टरवाइज बात करें तो मेटल शेयरों में सबसे अधिक दबाव दिखा जिसका निफ्टी इंडेक्स 1% से अधिक टूट गया। पीएसयू बैंक और हेल्थकेयर ने मार्केट को ऊपर खींचने की कोशिश तो की लेकिन इनके निफ्टी इंडेक्स में आधे फीसदी से भी कम तेजी रही और बाकी किसी सेक्टर से खास रिस्पांस भी नहीं मिला। इस रस्साकसी में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹2.52 लाख करोड़ घट गया है यानी निवेशकों की दौलत ₹2.52 लाख करोड़ कम हुई है। दिन के आखिरी में सेंसेक्स (Sensex) आज 503.76 प्वाइंट्स यानी 0.60% की गिरावट के साथ 83,313.93 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 133.20 प्वाइंट्स यानी 0.52% की फिसलन के साथ 25,642.80 पर बंद हुआ है।
