Get App

Sensex लाल, लेकिन इन सेक्टर्स के दम पर निवेशकों की दौलत में ₹36 हजार करोड़ का इजाफा

Sensex-Nifty Closes Red: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स और निफ्टी रेड जोन में बंद हुए। शुरुआती कारोबार में लगभग हर सेक्टर में बिकवाली के दबाव से उबरते हुए कुछ सेक्टर्स के निफ्टी जोन आज ग्रीन जोन में बंद हुए। इस रस्साकसी में ओवरऑल निवेशकों की दौलत में आज ₹36 हजार करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ है। चेक करें कि आज मार्केट की ओवरऑल स्थिति कैसी रही

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 05, 2026 पर 4:14 PM
Sensex लाल, लेकिन इन सेक्टर्स के दम पर निवेशकों की दौलत में ₹36 हजार करोड़ का इजाफा
Sensex-Nifty Closes Red: इंट्रा-डे में आज सेंसेक्स 754.37 प्वाइंट्स टूटकर 76,515.03 और निफ्टी 237.25 प्वाइंट्स लुढ़ककर 23,882.05 तक आ गया था।

Sensex-Nifty Closes Red: कच्चे तेल में उबाल और रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आने के चलते आज मार्केट में काफी दबाव दिखा। चूंकि आज निफ्टी के इंडेक्स डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी थी तो इसका भी मार्केट पर असर दिखा। दुनिया के अधिकतर बाजारों से कमजोर संकेतों के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में मुनाफावसूली का दबाव दिखा और सेंसेक्स-निफ्टी रेड जोन में बंद हुए। वहीं शुरुआती गिरावट से उबरते हुए मिडकैप के साथ-साथ स्मॉलकैप ने मार्केट को संभालने की काफी कोशिश की। इस रस्साकसी में आज ओवरऑल BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹36 हजार करोड़ से अधिक बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत में ₹36 हजार करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ है।

घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स (Sensex) 251.61 प्वाइंट्स यानी 0.33% की गिरावट के साथ 77,017.79 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 86.50 प्वाइंट्स यानी 0.36% की फिसलन के साथ 24,032.80 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में आज सेंसेक्स 754.37 प्वाइंट्स टूटकर 76,515.03 और निफ्टी 237.25 प्वाइंट्स लुढ़ककर 23,882.05 तक आ गया था। सेक्टरवाइज बात करें तो आज ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, मेटल और फार्मा सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन जोन में बंद हुए हैं लेकिन इनमें से किसी में भी 1% या इससे अधिक तेजी नहीं है। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी रियल्टी में 1% से अधिक गिरावट रही तो पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक के निफ्टी इंडेक्स भी रेड जोन में बंद हुए।

निवेशकों की दौलत में ₹36 हजार करोड़ का उछाल

एक कारोबारी दिन पहले यानी 4 मई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,66,51,226.762 करोड़ था। आज यानी 5 मई 2026 को यह ₹4,66,87,567.28 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹36,340.518 करोड़ बढ़ गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें