Sensex-Nifty Crash: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए शांति प्रस्ताव को ठुकराया तो कच्चे तेल के भाव उबल पड़े। इसकी आंच में एशियाई मार्केट झुलस पड़े। भारतीय मार्केट की बात करें तो हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स लाल है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स का निफ्टी इंडेक्स 3% से अधिक तो निफ्टी ऑटो और निफ्टी रियल्टी 2-2% टूट गया जबकि निफ्टी पीएसयू बैंक में डेढ़ फीसदी से अधिक की फिसलन आई है। स्मॉलकैप से लेकर मिडकैप तक बिकवाली के दबाव में झुलसे पड़े हैं।
इसके चलते ओवरऑल बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹3 लाख करोड़ से अधिक गिर गया यानी निवेशकों की दौलत ₹3 लाख करोड़ से अधिक घट गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो फिलहाल 09:15 AM पर बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 830.25 प्वाइंट्स यानी 1.07% की गिरावट के साथ 76,497.94 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 239.65 प्वाइंट्स यानी 0.99% की फिसलन के साथ 23,936.50 पर है।
निवेशकों की दौलत में ₹3.37 लाख करोड़ की गिरावट
एक कारोबारी दिन पहले यानी 08 मई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,73,10,919.395 करोड़ था। आज यानी 07 मई 2026 को बिकवाली के दबाव में यह ₹4,69,73,145.40 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹3,37,773.995 करोड़ घट गई है।
Sensex के सिर्फ 2 शेयर ग्रीन
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें से सिर्फ दो स्टॉक्स- सन फार्मा और एचसीएल टेक ही ग्रीन हैं। वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट टाइटन, इंडिगो और एसबीआई में है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
बीएसई पर आज 3140 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1026 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 1886 में गिरावट का रुझान है और 228 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 84 शेयर एक साल के हाई और 11 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 90 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 61 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।