Stock Market: आईटी शेयरों में तेजी ने निवेशकों की भरी जेब, एक दिन में ₹21,000 करोड़ का फायदा

Share Market Update: कई बड़े शेयरों में मुनाफावसूली के चलते मंगलवार 1 अगस्त को सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स जहां 68 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी में 20 अंकों की मामूली गिरावट देखी गई। हालांकि आईटी, टेक और मेटल शेयरों में जोरदार तेजी, रही जिससे निवेशकों को आज बाजार में करीब 21,000 करोड़ रुपये का फायदा हुआ

अपडेटेड Aug 01, 2023 पर 4:01 PM
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 306.87 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Update: कई बड़े शेयरों में मुनाफावसूली के चलते मंगलवार 1 अगस्त को सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स जहां 68 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी में 20 अंकों की मामूली गिरावट देखी गई। हालांकि आईटी, टेक और मेटल शेयरों में जोरदार तेजी, रही जिससे निवेशकों को आज बाजार में करीब 21,000 करोड़ रुपये का फायदा हुआ। ब्रॉडर मार्केट में मिला-जुला रुख रहा। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स जहां 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.50 फीसदी की तेजी रही।

कारोबार के अंत में, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 68.36 अंक या 0.10 फीसदी गिरकर 66,459.31 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी (Nifty) 20.25 अंक या 0.10 फीसदी गिरकर 19,733.55 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने 21,000 करोड़ रुपये कमाया

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 1 अगस्त को बढ़कर 306.87 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 31 जुलाई को 306.66 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 21 हजार करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 21 हजार करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए। इसमें भी सन फार्मा एनटीपीसी (NTPC) के शेयरों में सबसे अधिक 3.07% की तेजी रही। इसके बाद टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), एचसीएल टेक (HCL Tech), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये करीब 0.87% से लेकर 2.50% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें- GST Collections : जुलाई में जीएसटी कलेक्शन से वसूले गए 1.65 करोड़ रुपये

सेंसेक्स के 5 सबसे अधिक गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 15 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी पावर ग्रिड (Power Grid) के शेयरों में सबसे अधिक 4.02% की गिरावट रही। इसके बाद बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv), इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank), रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट रही और ये करीब 1.14% से लेकर 1.76% तक गिरकर बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

2,067 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,728 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,067 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,497 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 164 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 338 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 28 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensextrade

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।