जुलाई में GST कलेक्शन 10.8% बढ़कर 1.65 लाख करोड़ रुपए रहा, पांचवीं बार 1.60 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जुलाई में GST Collections एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 11 फीसदी अधिक है। इसके साथ ही, जीएसटी कलेक्शन 5वीं बार 1.60 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। इस दौरान डोमेस्टिक ट्रांजेक्शन (सर्विसेज के इंपोर्ट सहित) से राजस्व पिछले साल के इसी महीने के दौरान के राजस्व से 15 फीसदी अधिक है

अपडेटेड Aug 01, 2023 पर 4:09 PM
Story continues below Advertisement
भारत सरकार ने गुड्स एंड सर्विस टैक्स यानी GST कलेक्शन से जुड़े आंकड़े जारी कर दिए हैं।

GST Collections: भारत सरकार ने गुड्स एंड सर्विस टैक्स यानी GST कलेक्शन से जुड़े आंकड़े जारी कर दिए हैं। जुलाई महीने में सरकार का जीएसटी कलेक्शन 1.65 लाख करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 11 फीसदी अधिक है। इसके साथ ही, जीएसटी कलेक्शन 5वीं बार 1.60 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जुलाई महीने में डोमेस्टिक ट्रांजेक्शन (सर्विसेज के इंपोर्ट सहित) से राजस्व पिछले साल के इसी महीने के दौरान के राजस्व से 15 फीसदी अधिक है।

GST कलेक्शन से जुड़ी आंकड़े

जुलाई में टोटल कलेक्शन में से, सेंट्रल जीएसटी 29,773 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, स्टेट जीएसटी 37,623 करोड़ रुपये और इंटीग्रेटेड जीएसटी 85,930 करोड़ रुपये है, जिसमें माल के आयात पर 41,239 करोड़ रुपये का कलेक्शन शामिल है। जुलाई में सेस कलेक्शन 11,779 करोड़ रुपये रहा, जिसमें माल के आयात पर 840 करोड़ रुपये का कलेक्शन शामिल है। सरकार ने IGST से CGST को 39,785 करोड़ रुपये और SGST को 33,188 करोड़ रुपये का सेटल किया है।


रेगुलर सेटलमेंट के बाद जुलाई 2023 के महीने में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व CGST के लिए 69,558 करोड़ रुपये और SGST के लिए 70,811 करोड़ रुपये है।

एक्सपर्ट का बयान

पराग मेहता, पार्टनर, इनडायरेक्ट टैक्स, एन.ए. शाह एसोसिएट्स ने कहा कि जीएसटी कलेक्शन में लगातार बढ़ोतरी इस बात का संकेत है कि बोर्ड अब कंज्यूमर्स के लाभ के लिए कई गुड्स और सर्विसेज के लिए दरों को तर्कसंगत बनाने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि अगले दो-तीन महीनों में त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ, घरों, कारों, छुट्टियों और अन्य कंज्यूमर आइटम के लिए खर्च में वृद्धि से मासिक जीएसटी कलेक्शन बढ़ेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।