Sensex में 525 अंकों का उछाल, 5 सेकंड में ही ₹3.64 लाख करोड़ बढ़ गई निवेशकों की दौलत

Sensex-Nifty Jumps: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज फिर खरीदारी का शानदार रुझान दिख रहा है। खरीदारी के इस माहौल में शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों की दौलत ₹7 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई। चेक करें कि ओवरऑल मार्केट की स्थिति क्या है और किन सेक्टर्स में अधिक रौनक दिख रही है

अपडेटेड Apr 16, 2026 पर 9:30 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले 15 अप्रैल को सेंसेक्स (Sensex) 1263.67 प्वाइंट्स यानी 1.64% की तेजी के साथ 78,111.24 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 388.65 प्वाइंट्स यानी 1.63% की बढ़त के साथ 24,231.30 पर बंद हुआ था। आज फिर ये उछाल के साथ खुले हैं।

Sensex-Nifty Green Starts: अमेरिका और ईरान के बीच शांति की उम्मीदों पर आज लगातार दूसरे कारोबारी दिन मार्केट में रौनक छाई हुई है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी 50 बढ़त के साथ खुले हैं। हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स आज ग्रीन है। आईटी, मेटल, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के निफ्टी इंडेक्स में तो 1-1% से अधिक की बढ़त है। मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भी जोरदार खरीदारी हो रही है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹3.64 लाख करोड़ उछल गया यानी निवेशकों की दौलत इस शानदार रौनक में ₹3.64 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो फिलहाल 09:22 पर बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 525.61 प्वाइंट्स यानी 0.67% की बढ़त के साथ 78,636.85 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 156.75 प्वाइंट्स यानी 0.65% के उछाल के साथ 24,388.05 पर है।

निवेशकों की दौलत में ₹3.64 लाख करोड़ का उछाल


एक कारोबारी दिन पहले यानी 15 अप्रैल 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,58,55,016.77 करोड़ था। आज यानी 16 अप्रैल 2026 को मार्केट की रौनक में यह ₹4,62,19,129.28 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹3,64,112.51 करोड़ बढ़ गई है।

Sensex के 26 शेयर ग्रीन

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 26 ग्रीन हैं। सबसे अधिक तेजी आज एटर्नल, इंफोसिस और एलएंडटी में है। वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट टाइटन और अल्ट्राटेक सीमेंट में है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 9

78 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2787 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 2256 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 408 में गिरावट का रुझान है और 123 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 78 शेयर एक साल के हाई और 12 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 98 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 22 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 9

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

आज इंट्रा-डे में इन शेयरों पर रखें नजर

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।