Get App

Sensex में 622 अंकों की तेजी, इंट्रा-डे में Nifty पहुंचा रिकॉर्ड हाई पर, निवेशकों पर बरसे ₹1.18 लाख करोड़

Sensex-Nifty@Record High: आज स्टॉक मार्केट में जोरदार तेजी रही। आईटी और मीडिया शेयरों के सपोर्ट पर निवेशकों ने जमकर पैसे कमाए। वहीं इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स की बात करें तो सेंसेक्स इंट्रा-डे में 80900 के करीब और निफ्टी भी 24600 के करीब पहुंच गया था। हालांकि फिर दिन के आखिरी घंटे में मुनाफावसूली के चलते बिकवाली के चलते इनमें थोड़ी नरमी आई

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 12, 2024 पर 7:43 PM
Sensex में 622 अंकों की तेजी, इंट्रा-डे में Nifty पहुंचा रिकॉर्ड हाई पर, निवेशकों पर बरसे ₹1.18 लाख करोड़
बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 622.00 प्वाइंट्स यानी 0.78 फीसदी की तेजी के साथ 80,519.34 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 186.20 प्वाइंट्स यानी 0.77 फीसदी के उछाल के साथ 24,502.15 पर बंद हुआ है।

Sensex-Nifty@Record High: आईटी शेयरों के तगड़े सपोर्ट पर आज मार्केट में जोरदार तेजी रही। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आज इंट्रा-डे में रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए थे। सेंसेक्स 80900 के करीब और निफ्टी भी 24600 के करीब पहुंच गया था। हालांकि फिर दिन के आखिरी घंटे में मुनाफावसूली के चलते इनमें थोड़ी नरमी आई। ब्रोडर लेवल पर बात करें तो मिडकैप शेयरों में बिकवाली दिखी और स्मॉलकैप में मामूली तेजी दिखी। निफ्टी का आईटी इंडेक्स 4 फीसदी से अधिक उछलकर बंद हुआ। निफ्टी मीडिया में भी 2 फीसदी से अधिक तेजी रही लेकिन बाकी में आधे फीसदी से कम उतार-चढ़ाव रहा। इन सबके चलते आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है।

TCS के शानदार नतीजे ने भरी मार्केट में चाबी, Nifty IT में 5% का तगड़ा उछाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें