RBI के रेट ऐलान से पहले फिसले Sensex-Nifty, निवेशकों ने गंवाए ₹61000 करोड़

Sensex-Nifty slips ahead RBI Rate Announcement: आज आरबीआई की मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) रेपो रेट पर फैसला सुनाने वाली है। इस ऐलान से पहले वैश्विक मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच घरेलू मार्केट में बिकवाली का दबाव दिख रहा है। ओवरऑल बात करें तो आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 61.1 हजार करोड़ रुपये घट गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 61.1 हजार करोड़ रुपये गिर गई है

अपडेटेड Aug 08, 2024 पर 9:30 AM
Story continues below Advertisement
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 79,468.01 और निफ्टी 24,297.50 पर बंद हुआ था।

Sensex-Nifty slips ahead RBI Rate Announcement: आज आरबीआई की मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) रेपो रेट पर फैसला सुनाने वाली है। इस ऐलान से पहले वैश्विक मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच घरेलू मार्केट में बिकवाली का दबाव दिख रहा है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट है। बैंक, फार्मा और एफएमसीजी को छोड़ निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स रेड हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव है। ओवरऑल बात करें तो आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप  61.1 हजार करोड़ रुपये घट गया है यानी निवेशकों की  दौलत मार्केट खुलते ही  61.1 हजार करोड़ रुपये गिर गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 207.93 प्वाइंट्स यानी 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 79,260.08 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 49.90 प्वाइंट्स यानी 0.21 फीसदी की फिसलन के साथ 24,247.60 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 79,468.01 और निफ्टी 24,297.50 पर बंद हुआ था।

निवेशकों की दौलत में 61.1 हजार करोड़ रुपये की गिरावट


एक कारोबारी दिन पहले यानी 7 अगस्त 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,48,57,306.55 करोड़ रुपये था। आज यानी 8 अगस्त 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,47,96,194.23 करोड़ रुपये रह गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 61,112.32 करोड़ रुपये घट गई है।

Sensex के 8 शेयर ग्रीन

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 8 ही ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी आईटीसी, टाटा मोटर्स और टाइटन में है। वहीं सबसे अधिक गिरावट इंफोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील और एलएंडटी में है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 7

92 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2531 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1483 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 913 में गिरावट का रुझान है और 135 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 92 शेयर एक साल के हाई और 10 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 68 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 43 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 7

मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

आरबीआई एमपीसी मीटिंग से जुड़े लाइव अपडेट के लिए यहां जुड़ें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।