Get App

Sensex में 830 अंकों की गिरावट, सिर्फ 2 शेयर ग्रीन, निवेशकों के ₹3 लाख करोड़ स्वाहा

Sensex-Nifty starts red: मार्केट में आज चौतरफा हाहाकार मचा है। लॉर्जकैप से लेकर स्मॉलकैप औंधे मुंह गिर पड़े। सेंसेक्स और निफ्टी में तो 1-1% से अधिक की गिरावट है। ओवरऑल निवेशकों की दौलत शुरुआती कारोबार में ही ₹3 लाख करोड़ से अधिक घट गई है। जानिए मार्केट में गिरावट की वजह और सबसे अधिक किन सेक्टर्स ने मार्केट पर दबाव डाला है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Apr 30, 2026 पर 9:35 AM
Sensex में 830 अंकों की गिरावट, सिर्फ 2 शेयर ग्रीन, निवेशकों के ₹3 लाख करोड़ स्वाहा
एक कारोबारी दिन पहले 29 अप्रैल को सेंसेक्स (Sensex) 77496.36 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 24177.65 पर बंद हुआ था। आज इनमें शुरुआती कारोबार में दबाव दिख रहा है। (File Photo- Pexels)

Sensex-Nifty starts red: कच्चे तेल के प्रति बैरल $120 के पार जाने और दुनिया के अधिकतर बाजारों में बिकवाली के दबावों के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट भी आज लाल है। चूंकि अमेरिकी फेड ने कटौती की बजाय ब्याज दरों को स्थिर रखा है तो इससे भी मार्केट को सपोर्ट नहीं मिल पाया। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की न्यूक्लियर डील होने तक नाकेबंदी जारी रहने और ईरान ने मिलिट्री एक्शन की चेतावनी दी तो इससे मार्केट में घबराहट बढ़ी। सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स लाल हैं तो ऑटो, पीएसयू बैंक और प्राइवेच बैंक का निफ्टी इंडेक्स तो 1-1% से अधिक फिसल गया है। स्मॉलकैप और मिडकैप में भी काफी दबाव है।

ओवरऑल बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹3.29 लाख करोड़ घट गया यानी निवेशकों की दौलत ₹3.29 लाख करोड़ कम हो गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो फिलहाल 09:22 पर बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 830.80 प्वाइंट्स यानी 1.07% की गिरावट के साथ 76,665.56 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 267.50 प्वाइंट्स यानी 1.11% की फिसलन के साथ 23,910.15 पर है।

निवेशकों की दौलत में ₹3.29 लाख करोड़ की गिरावट

एक कारोबारी दिन पहले यानी 29 अप्रैल 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,68,24,264.807 करोड़ था। आज यानी 30 अप्रैल 2026 को बिकवाली के दबाव में यह ₹4,64,94,563.66 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹3,29,701.147 करोड़ घट गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें