Sensex से बाहर Trent! इन दो स्टॉक्स में एक की खुलेगी किस्मत, आपके पास है कोई?

Sensex Rejig: देश की 30 दिग्गज कंपनियों के शेयरों में हलचल को ट्रैक करने वाले बीएसई के इंडेक्स सेंसेक्स में नियमित तौर पर बदलाव होते रहते हैं। अब इससे टाटा ग्रुप की ट्रेंट (Trent) की विदाई के आसार जताए रहे हैं और एनालिस्ट्स के मुताबिक ट्रेंट की जगह इन दो में से एक स्टॉक को जगह मिल सकती है। जानिए ट्रेंट के विदाई की वजह और नई एंट्री किस आधार पर होगी

अपडेटेड May 20, 2026 पर 1:21 PM
Story continues below Advertisement
सेंसेक्स (Sensex) से बाहर निकलने के बाद ट्रेंट (Trent) के शेयरों की जगह आदित्य बिड़ला ग्रुप (Aditya Birla Group) की हिंडालको इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) और श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance) की इसमें एंट्री हो सकती है।

Sensex Rejig: जल्द ही बीएसई सेंसेक्स 30 इंडेक्स में बदलाव का ऐलान हो सकका है। नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च का मानना है कि टाटा ग्रुप (Tata Group) के ट्रेंट (Trent) की सेंसेक्स से विदाई हो सकती है। नुवामा के नोट के मुताबिक जून 2026 रीजिग में ट्रेंट सेंसेक्स से बाहर हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके शेयरों का परफॉरमेंस हाल-फिलहाल में काफी कमजोर रहा और इसके फ्री-फ्लोट मार्केट कैप में तुलनात्मक रूप से गिरावट आई। ट्रेंट के बाहर निकलने के बाद नुवामा के कैलकुलेशन के हिसाब से इससे $25.7 करोड़ का पैसिव आउटफ्लो हो सकता है यानी कि निकासी हो सकती है। बता दें कि अक्टूबर 2024 में ₹8345 के रिकॉर्ड हाई से ट्रेंट के शेयर 50% से अधिक फिसल चुके हैं और इस वजह से इसका मार्केट कैप ₹2 लाख करोड़ से नीचे आ गया और ₹1.4 लाख करोड़ रह गया।

Sensex में किसे मिलेगी Trent की जगह?

सेंसेक्स से बाहर निकलने के बाद ट्रेंट के शेयरों की जगह आदित्य बिड़ला ग्रुप (Aditya Birla Group) की हिंडालको इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) और श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance) की इसमें एंट्री हो सकती है। नुवामा अल्टरनेटिव के मुताबिक फ्री-मार्केट कैप के हिसाब से श्रीराम फाइनेंस अभी इस रेस में आगे है लेकिन हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के इसमें शामिल होने की संभावना अधिक है क्योंकि इंडेक्स कमेटी ब्रोडर सेक्टरल रिप्रेजेंटेशन को प्राथमिकता देती है। नुवामा अल्टरनेटिव के मुताबिक हिंडाल्को के सेंसेक्स में शामिल होने से इसमें $36.6 करोड़ तो श्रीराम फाइनेंस के शामिल होने से इसमें $44.5 करोड़ तक का पैसिव इनफ्लो हो सकता है।


एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

ट्रेंट की बात करें तो पिछले साल 30 जून 2025 को बीएसई पर यह एक साल के हाई ₹6,259.00 पर था जिससे 9 महीने में यह 47.66% टूटकर 30 मार्च 2026 को एक साल के निचले स्तर ₹3,276.10 पर आ गया।

श्रीराम फाइनेंस की बात करें तो पिछले साल 29 अगस्त 2025 को यह एक साल के रिकॉर्ड निचले स्तर ₹566.40 पर था जिससे 6 महीने में यह 95.62% उछलकर 26 फरवरी 2026 को एक साल के हाई ₹1,108.00 पर पहुंच गया।

अब हिंडाल्को की बात करें तो पिछले साल 2 जून 2025 को बीएसई पर यह एक साल के निचले स्तर ₹617.90 पर था जिससे 11 महीने में यह 78.84% चढ़कर 2 जून 2025 को एक साल के हाई ₹1,105.05 पर पहुंच गया।

Zydus Life share Price : अमेरिका में अच्छे ग्रोथ आउटलुक के दम पर 7% से ज्यादा भागा शेयर,ब्रोकरेज ने भी दिया थम्स अप

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।