Sensex में 1000 अंकों का उछाल, Nifty भी 23750 के पार, 5 वजहों से मार्केट में रौनक

Sensex-Nifty Rally: लगातार चार दिनों में करीब 4% की गिरावट के बाद एक कारोबारी दिन पहले मार्केट में हल्की रिकवरी दिखी और आज फिर रिकवरी का मूड दिखा। कुछ सेक्टर्स ने मार्केट को ऊपर ले जाने की कोशिश की तो कुछ ने नीचे खींचने की। चेक करें मार्केट में रौनक की 5 मुख्य वजह और मार्केट की ओवरऑल स्थिति

अपडेटेड May 14, 2026 पर 4:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Sensex-Market Rally: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी को आज मार्केट में अच्छी रौनक दिखी।

Sensex-Market Rally: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी को आज मार्केट में अच्छी रौनक दिखी। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 1000 प्वाइंट्स से अधिक चढ़ गया तो निफ्टी 50 भी 23750 के पार चला गया। दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी को सेंसेक्स (Sensex) 789.74 प्वाइंट्स यानी 1.06% की बढ़त के साथ 75,398.72 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 277.00 प्वाइंट्स यानी 1.18% के उछाल के साथ 23,689.60 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में आज सेंसेक्स 1072.90 प्वाइंट्स उछलकर 75,681.88 और निफ्टी 50 भी 364.60 प्वाइंट्स उछलकर 23,777.20 पर पहुंच गया था।

ब्रोडर लेवल पर बात करें तो मिडकैप स्टॉक्स में अच्छी खरीदारी दिखी और निफ्टी मिडकैप 100 में 1% से अधिक तेजी आई तो दूसरी तरफ स्मॉलकैप स्टॉक्स में बिकवाली का हल्का दबाव दिखा लेकिन इसके निफ्टी इंडेक्स निफ्टी स्मॉलकैप 100 में गिरावट मामूली रही।  सेक्टरवाइज आईटी सेक्टर ने मार्केट को नीचे खींचने की कोशिश की और इसका निफ्टी इंडेक्स यानी निफ्टी आईटी 2% से अधिक टूट गया लेकिन दूसरी तरफ शुरुआती 1% से अधिक गिरावट से उबरते हुए निफ्टी रियल्टी ग्रीन हो गया और आधे फीसदी से अधिक बढ़त के साथ बंद हुआ। साथ ही निफ्टी मेटल में करीब 2% और निफ्टी फार्मा में ढाई फीसदी से अधिक की तेजी आई।

Why Market Rally: ये है वजहें

वैल्यू बाइंग

निवेशक अच्छे शेयरों के नीचे आने पर उनकी ताबड़तोड़ खरीदारी कर रहे हैं जिससे मार्केट को सपोर्ट मिला है।


मजबूत वैश्विक संकेत

ओवरनाइट अमेरिकी और यूरोपीय मार्केट में खरीदारी के जोरदार रुझान के बाद आज एशियाई मार्केट में भी बहार छा गई और अधिकतर बाजार ग्रीन हैं। एशियाई मार्केट में बात करें तो ताइवान के ताइवान वेटेड, दक्षिण कोरिया के कोस्पी, थाईलेंड के सेट कंपोजिट में आधे-आधे फीसदी से अधिक की बढ़त है।

India VIX में गिरावट

मार्केट की घबराहट को मापने वाले इंडिया विक्स में गिरावट ने मार्केट में वोलैटिलिटी को लेकर चिंता थोड़ी कम की है। हालांकि अब भी यह 18 के पार है। आज यह 4.15% की गिरावट के साथ 18.62 पर बंद हुआ है।

मेटल और फार्मा सेक्टर में तेजी

मार्केट को आज मेटल और फार्मा सेक्टर ने ऊपर ले जाने की दम दिखाया और इनके निफ्टी इंडेक्स में अच्छी तेजी आई।

अमेरिकी राष्ट्रपति का चाइनीज दौरा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के दौरे पर हैं। उनकी मुलाकात चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से हुई। इस मौके पर शी जिनपिंग ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच रिश्ता वैश्विक स्थिरता के लिए बेहद अहम हैं और दोनों देशों को 'प्रतिद्वंद्वी नहीं, बल्कि साझेदार' बनना चाहिए। ट्रंप ने भी जिनपिंग की तारीफ करते हुए कहा कि चीन का दोस्त होना सम्मान की बात है। अमेरिका और चीन के बीच कारोबारी संबंध बेहतर होने की उम्मीदों ने दुनिया भर में रौनक बिखेर दी।

 

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।