Sensex-Nifty Recovers: रुपये की कमजोरी और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल के चलते शुरुआती कारोबार में ही आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम हो गए। हालांकि निचले स्तर से इनमें जोरदार रिकवरी आई और पूरा घाटा रिकवर हो गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 650 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया था तो दूसरी तरफ निफ्टी फिसलकर 23400 के नीचे आ गया था। आज सेंसेक्स (Sensex) 117.54 प्वाइंट्स यानी 0.16% की बढ़त के साथ 75,318.39 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 41.00 प्वाइंट्स यानी 0.17% के उछाल के साथ 23,659.00 पर बंद हुआ है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 671.44 प्वाइंट्स टूटकर 74,529.41 तक आ गया था जिससे 876.77 प्वाइंट्स रिकवर होकर यह 75,406.18 तक पहुंच गया तो निफ्टी 50 भी 220.70 प्वाइंट्स गिरकर 23,397.30 तक आ गया था जिससे यह 203.60 प्वाइंट्स रिकवर होकर 23,690.90 तक चढ़ गया।
ब्रोडर लेवल पर बात करें तो मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भी खरीदारी की रौनक लौटी। शुरुआती कारोबार में करीब 1-1% की गिरावट से उबरते हुए निफ्टी मिडकैप 100 आधे फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ और निफ्टी स्मॉलकैप 100 भी मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ।
सेक्टरवाइज बात करें तो निफ्टी ऑटो ने मार्केट को ऊपर लाने की काफी कोशिशें की और 1% की शुरुआती गिरावट से उबरते हुए यह आधे फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ। हालांकि दूसरी तरफ शुरुआती बढ़त को गंवाते हुए निफ्टी आईटी में करीब आधे फीसदी की गिरावट आई तो निफ्टी एफएमसीजी आधा फीसदी से अधिक कमजोर हुआ। निफ्टी पीएसयू बैंक भी 1% से अधिक की गिरावट से उबरते हुए करीब आधा फीसदी चढ़ गया तो निफ्टी रियल्टी भी रेड से ग्रीन में आ गया और आधा फीसदी मजबूत हुआ।
Why Market Recovers: इन वजहों से मार्केट में रिकवरी
निचले स्तर पर खरीदारी से मार्केट में रिकवरी का माहौल दिखा।
एनालिस्ट्स के मुताबिक निफ्टी 50 के लिए 23,400 मजबूत सपोर्ट लेवल बना हुआ है। एक्सिस डायरेक्ट के रिसर्च हेड राजेश पालवीया (Rajesh Palviya) का कहना है कि तकनीकी तौर पर 23,400-23,300 जोन अहम सपोर्ट लेवल बना हुआ है और अगर यह जोन नीचे की तरफ ब्रेक हुआ तो निफ्टी 23,100-23,000 तक टूट सकता है। वहीं ऊपर की तरफ बात करें तो राजेश के मुताबिक जब तक निफ्टी 23,750 का लेवल नहीं हासिल कर पाता है, इसमें तेजी सीमित रह सकती है। राजेश के मुताबिक निफ्टी के 23,900-24,00 से ऊपर जाने के बाद ही नियर टर्म आउटलुक में सुधार दिख सकता है।
जियो-पॉलिटिकल टेंशन में नरमी
न्यूज एजेंसी रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक शिपिंग आंकड़ों से खुलासा हुआ है कि तेल से भरे चीन के दो टैंकर्स स्ट्रेट ऑफ होर्मुज यानी होर्मुज जलडमरूमध्य से बाहर निकले। इससे यह उम्मीद जगी है कि ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच लड़ाई जल्द ही सुलझ सकती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।