Stock Market Crash: कच्चे तेल में उबाल और रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसलने के चलते घरेलू स्टॉक मार्केट में आज कोहराम मच गया। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम हो गए। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 600 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी भी फिसलकर 23400 के नीचे आ गया। ब्रोडर लेवल पर बात करें तो मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी बिकवाली का दबाव है। निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 1% से अधिक की गिरावट है तो निफ्टी मिडकैप 100 भी करीब 1% कमजोर हुआ है।
सेक्टरवाइज सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स लाल है जिसमें से ऑटो, मेटल, पीएसयू बैंक और रियल्टी के निफ्टी इंडेक्स में तो 1-1% से अधिक की गिरावट है। ओवरऑल बात करें तो बिकवाली के इस माहौल में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ढाई लाख करोड़ रुपये से अधिक गिर गया यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही ढाई लाख करोड़ से अधिक कम हो गई है।
अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो फिलहाल 09:20 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 534.54 प्वाइंट्स यानी 0.71% की गिरावट के साथ 74,666.31 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 168.95 प्वाइंट्स यानी 0.72% की फिसलन के साथ 23,449.05 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 671.44 प्वाइंट्स गिरकर 74,529.41 और निफ्टी 220.70 प्वाइंट्स फिसलकर 23,397.30 तक आ गया था।
निवेशकों की दौलत में ₹2.81 लाख करोड़ की गिरावट
एक कारोबारी दिन पहले यानी 19 मई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,59,05,366.56 करोड़ था। आज यानी 20 मई 2026 को मार्केट खुलते ही यह ₹4,56,24,288.58 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में ₹2,81,077.98 करोड़ की गिरावट आई है।
Sensex के सिर्फ 3 शेयर ग्रीन
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें सिर्फ 3 स्टॉक्स- टीसीएस, इंफोसिस और सन फार्मा ही ग्रीन जोन में हैं। वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट टाटा स्टील, बीईएल और एमएंडएम में है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
बीएसई पर आज 2563 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 777 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 1667 में गिरावट का रुझान है और 119 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 26 शेयर एक साल के हाई और 18 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 49 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 51 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।