Get App

Sensex इंट्रा-डे के निचले स्तर से 800 प्वाइंट्स रिकवर, इन 5 वजहों से लौटी रौनक

Sensex-Nifty recovers from intra-day low: आज मार्केट में काफी उठा-पटक दिखी। बढ़त के साथ खुलने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी करीब आधा फीसदी टूट गए और फिर ये आधे फीसदी की बढ़त में आ गए। इंट्रा-डे के निचले स्तर से सेंसेक्स 800 प्वाइंट्स से अधिक रिकवर हो गया। जानिए इस रिकवरी की 5 मुख्य वजहें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 13, 2026 पर 12:54 PM
Sensex इंट्रा-डे के निचले स्तर से 800 प्वाइंट्स रिकवर, इन 5 वजहों से लौटी रौनक
Sensex-Nifty recovers from intra-day low: शुरुआती तेजी के बाद मार्केट फिसल गया लेकिन फिर इसने वापसी की।

Sensex-Nifty recovers from intra-day low: शुरुआती तेजी के बाद मार्केट फिसल गया लेकिन फिर इसने वापसी की। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो सेंसेक्स इंट्रा-डे के निचले स्तर से 800 प्वाइंट्स से अधिक रिकवर हुआ तो निफ्टी 50 भी 23300 के नीचे आने के बाद रिकवर होकर 23500 के पार चला गया। ब्रोडर लेवल पर बात करें तो मिडकैप में तगड़ी खरीदारी लौटी है और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1% से अधिक मजबूत हुआ तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 भी आधे फीसदी से अधिक उछल पड़ा।

फिलहाल 12:34 PM पर सेंसेक्स 288.40 प्वाइंट्स यानी 0.39% की बढ़त के साथ 74847.64 और निफ्टी 96.75 प्वाइंट्स यानी 0.41% के उछाल के साथ 23476.30 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 74,134.48 से 846.86 प्वाइंट्स रिकवर होकर 74,981.34 और निफ्टी 50 भी 23,262.55 से 256.15 प्वाइंट्स उछलकर 23,518.70 पर पहुंच गया।

Why Market Recovers: इस कारण आई रिकवरी

वैल्यू बाइंग

लगातार चार कारोबारी दिनों में तेज गिरावट के बाद अच्छे शेयरों में खरीदारी लौटी। ईरान और अमेरिका के बीच सुलह की फीकी उम्मीदों में कच्चा तेल उबल पड़ा था था जिसके चलते सेंसेक्स और निफ्टी चार दिनों में करीब 4% टूट गए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें